फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के सात अजूबों में शामिल है "The Great Wall of China", जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में

Tue, 26 Jan 2021 06:37 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 26 Jan 2021 06:37 AM IST
विज्ञापन
the great wall of china historical significance and architectural grandeur interesting facts and knowledge
यह दीवार विश्व की सबसे लंबी दीवार है- फाइल फोटो - फोटो : social media

दुनिया में सात अजूबे हैं। इन सात अजूबों में "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" भी शामिल है। यह दीवार विश्व की सबसे लंबी दीवार है। इस दीवार का निर्माण चीनी शासकों ने चीन को बाहरी हमलों से सुरक्षित रखने के लिए बनाया था। इस दीवार का इतिहास काफी पुराना है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" से जुडे़ रोचक तथ्यों के बारे में...

the great wall of china historical significance and architectural grandeur interesting facts and knowledge
 "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" इंसानों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी और लंबी संरचना है- फाइल फोटो - फोटो : Social media

लगभग 2300 साल से भी अधिक पुरानी है ये दीवार

  • "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को लगभग 2300 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इस दीवार का निर्माण चीनी सम्राट शी हुअंगा की कल्पना के बाद किया गया था। "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को बनाने में 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक का समय लगा था। "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" इंसानों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी और लंबी संरचना है। इस दीवार की लंबाई 6400 किमी. से भी अधिक है। इस दीवार की चौड़ाई भी काफी अधिक है।
the great wall of china historical significance and architectural grandeur interesting facts and knowledge
इस दीवार को बनाने में तकरीबन 20 लाख से अधिक मजदूरों का योगदान रहा है- फाइल फोटो - फोटो : Social media

1970 में आम जनता के लिए खोल दिया गया

  • "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को 1970 में आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। यहां पर हर साल हजारों सैलानी इस दीवार को देखने आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दीवार को बनाने में तकरीबन 20 लाख से अधिक मजदूरों का योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
the great wall of china historical significance and architectural grandeur interesting facts and knowledge
चीन में इस दीवार को 'वान ली चैंग चेंग' के नाम से जाना जाता है- फाइल फोटो - फोटो : Social media

चंगेज खान ने दीवार तोड़ कर किया था हमला

  • "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को देश की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। साल 1211 में मंगोल शासक चंगेज खान ने इस दीवार को तोड़ कर चीन पर हमला कर दिया था। इस दीवार को तोड़ने में मंगोलियों को काफी समय लगा था। आपको बता दें चीन में इस दीवार को 'वान ली चैंग चेंग' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
the great wall of china historical significance and architectural grandeur interesting facts and knowledge
"द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को यूनेस्को ने वर्ष 1887 में विश्व धरहोर में शामिल किया- फाइल फोटो - फोटो : Social media

1887 में विश्व धरहोर में हुई शामिल

  • "द ग्रेट वॅाल ऑफ चाइना" को यूनेस्को ने वर्ष 1887 में विश्व धरहोर में शामिल किया। ऐसा कहा जाता है कि इस दीवार के पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का उपयोग किया गया था और इस दीवार का निर्माण एक साथ नहीं हुआ था। इस दीवार को छोटे- छोटे हिस्सों में बनाया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed