फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है ये शहर, यहां पर है एशिया का सबसे लंबा पुल

Sat, 20 Jun 2020 08:14 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 20 Jun 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
rajahmundry andhra pradesh beautiful places
travel - फोटो : Pixabay

भारत की खूबसूरती की बात ही निराली है। यहां के कोने- कोने में खूबसूरती के विभिन्न-विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं। भौगोलिक दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित है। भारत की सामुद्रिक सीमा दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से लगती हैं। भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर है। आज हम आपको भारत के एक खूबसूरत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के सबसे प्रचानी शहरों में से एक है...


 
rajahmundry andhra pradesh beautiful places
travel - फोटो : Pixabay

राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश

  • राजमुंदरी भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है। आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से मशहूर इस शहर में बहुत कुछ है देखने लायक है। कहते हैं, इस शहर का निर्माण ग्यारहवीं सदी में चालुक्य वंश के राजाओं ने कराया था। 
 

 

rajahmundry andhra pradesh beautiful places
travel - फोटो : social media

पापी हिल्स

  • गोदावरी नदी के तट पर बसे भारत के इस हिल स्टेशन में प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। चारों तरफ हरियाली और ऊंची-नीची पहाड़ियों का दृश्य देखते ही बनता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajahmundry andhra pradesh beautiful places

कादियापुलंक

  • राजमुंदरी शहर में बहुत सी चीजें हैं देखने के लिए, इन्हीं में से एक है कादियापुलंक। यह जगह शहर से आठ किमी दूर बनी है। यह एक छोटा सा गांव हैं, जहां पर फूलों की खेती होती है। मोगरा, लिली, गुलाब के अलावा यहां पर सजावटी फूलों की भी खेती की जाती है। 

 

विज्ञापन
rajahmundry andhra pradesh beautiful places
travel - फोटो : social media

गोदावरी नदी 

  • पहाड़ों और हरे-भरे पौधों से सराबोर गोदावरी नदी के नजारे देखते ही बनते हैं। गोदावरी नदी के ऊपर ही एशिया का सबसे लंबा पुल बना है। 28 खंभों पर बने इस पुल की लंबाई 2.7 किमी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed