भारत की खूबसूरती की बात ही निराली है। यहां के कोने- कोने में खूबसूरती के विभिन्न-विभिन्न रंग देखने को मिलते हैं। भौगोलिक दृष्टि से भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित है। भारत की सामुद्रिक सीमा दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से लगती हैं। भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर है। आज हम आपको भारत के एक खूबसूरत शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के सबसे प्रचानी शहरों में से एक है...
{"_id":"5e9dd95b8ebc3ed5405ad624","slug":"rajahmundry-andhra-pradesh-beautiful-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है ये शहर, यहां पर है एशिया का सबसे लंबा पुल","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है ये शहर, यहां पर है एशिया का सबसे लंबा पुल
Sat, 20 Jun 2020 08:14 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
travel
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
travel
- फोटो : Pixabay
राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश
- राजमुंदरी भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल है। आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से मशहूर इस शहर में बहुत कुछ है देखने लायक है। कहते हैं, इस शहर का निर्माण ग्यारहवीं सदी में चालुक्य वंश के राजाओं ने कराया था।
travel
- फोटो : social media
पापी हिल्स
- गोदावरी नदी के तट पर बसे भारत के इस हिल स्टेशन में प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है। चारों तरफ हरियाली और ऊंची-नीची पहाड़ियों का दृश्य देखते ही बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कादियापुलंक
- राजमुंदरी शहर में बहुत सी चीजें हैं देखने के लिए, इन्हीं में से एक है कादियापुलंक। यह जगह शहर से आठ किमी दूर बनी है। यह एक छोटा सा गांव हैं, जहां पर फूलों की खेती होती है। मोगरा, लिली, गुलाब के अलावा यहां पर सजावटी फूलों की भी खेती की जाती है।
विज्ञापन
travel
- फोटो : social media
गोदावरी नदी
- पहाड़ों और हरे-भरे पौधों से सराबोर गोदावरी नदी के नजारे देखते ही बनते हैं। गोदावरी नदी के ऊपर ही एशिया का सबसे लंबा पुल बना है। 28 खंभों पर बने इस पुल की लंबाई 2.7 किमी है।