फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार संग एकसाथ छह जगह घूमने का सुनहरा मौका, सितंबर में शुरू होगी यात्रा

Thu, 18 Jul 2019 07:36 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 18 Jul 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
irctc offers south india divine ex jaipur tour visit temples for 6 day 7 nights
घूमने के लिए तो कोई भी इंसान कभी भी तैयार रहता है, जरूरत होती है मौके की तो समझ लीजिए वो मौका आ चुका है। कहीं ये सुनहरा मौका हाथ से फिसल ना जाए इससे पहले बुकिंग करा लें क्योंकि इस खास ऑफर में आप एक नहीं बल्कि कुल छह जगह घूम पाएंगे। खूबसूरत दक्षिण भारत के विख्यात मंदिरों और गजब के बीचों पर जाने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। 

 

irctc offers south india divine ex jaipur tour visit temples for 6 day 7 nights
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने दक्षिण भारत के लिए छह रात और सात दिनों के एयर पैकेज की घोषणा की है। यह तिरुपति, मदुरई, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम और कोवलम के मंदिरों और अन्य स्थानों घुमाएगा। पैकेज में भगवान बालाजी मंदिर, श्री कालहस्ती मंदिर, मीनाक्षी अम्मन मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर, विवेकानंद रॉक मेमोरियल और पद्मनाभम स्वामी मंदिर की यात्रा शामिल होगी। 
 
irctc offers south india divine ex jaipur tour visit temples for 6 day 7 nights
सभी यात्रियों को तिरुपति में दो रातों के लिए होटल राज पार्क में, मदुरई में एक रात के लिए पॉपीज होटल, रामेश्वरम में एक रात के लिए द्वारिक या रामेश्वरम ग्रैंड, सिंगापूर इंटरनेशनल और गोपीनावास ग्रैंड में एक रात के लिए कन्याकुमारी, फॉर्च्यून में एक रात के लिए ठहराया जाएगा। पैकेज का नाम 'साउथ इंडिया डिवाइन एक्स- जयपुर' है और यह यात्रा 17 सितंबर, 2019 से शुरू होगी। इस पैकेज में जयपुर से चेन्नई, चेन्नई से मदुरई और त्रिवेंद्रम से जयपुर के लिए हवाई यात्रा, एयरपोर्ट से जाने-आने के लिए एसी बस, कार्यक्रम के अनुसार दर्शनीय स्थलों की यात्रा, बालाजी विशेष प्रवेश दर्शन टिकट, पद्मावती मंदिर दर्शन टिकट और श्री कालहस्ती मंदिर दर्शन टिकट और गाइड शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc offers south india divine ex jaipur tour visit temples for 6 day 7 nights

फ्लाइट में भोजन, होटल टिप, इंश्योरेंस, मिनरल वाटर, टेलीफोन चार्ज, लॉन्ड्री और पर्सनल सामानों में कुछ खास छूट भी होती है। इनके अलावा, किसी भी अतिरिक्त भोजन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और गतिविधियों के अलावा जो यात्रा के लिए खर्च खुद उठाना पड़ेगा। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, पर्यटक भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे और दौरे के दो दिन श्री कलहस्ती मंदिर जाएंगे। अगले दिन, पद्मावती मंदिर, इस्कॉन मंदिर और कपिला तीर्थम का दौरा करेंगे। चौथे दिन, मीनाक्षी अम्मन मंदिर जाएंगे और रामेश्वरम के लिए चलेंगे। उसके बाद  डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम मेमोरियल और धनुषकोडि। अगले दिन, विवेकानंद रॉक मेमोरियल और तिरुवल्लुवर प्रतिमा, कुमारी अम्मन मंदिर की यात्रा करेंगे और सूर्यास्त के दृश्य का आनंद लेंगे। त्रिवेंद्रम में, यात्री पद्मनाभस्वामी मंदिर और कोवलम बीच का दौरा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed