फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भानगढ़ किला के पास 'शापित गांव' अजबगढ़ में फिर जाने लगे हैं पर्यटक, वजह जानकर आप भी बना सकते हैं प्लान

Wed, 17 Jul 2019 05:32 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 17 Jul 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
visit ajabgarh village near cursed fort bhangarh
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह है भानगढ़ का किला। इस किले को कुछ लोग प्रेत बाधित तो कुछ तांत्रिक द्वारा शापित मानते हैं। यह किला वर्षों से एक रहस्य है। भारत सरकार के पुरातत्व विभाग ने इस किले में रात के समय प्रवेश वर्जित कर रखा है।लेकिन जानकर हैरानी होगी कि जिसने रानी रत्नावती की कहानी और दुष्ट जादूगर से परे भानगढ़ किले के पास उजड़ चुके गांव एक बार फिर बस चुके हैं और पर्यटकों का आना जाना भी पहले की तरह शुरू हो गया क्योंकि इसके पीछे की वजह दिलचस्प है। 
visit ajabgarh village near cursed fort bhangarh
लगभग 100 साल पहले, अजबगढ़ के झिंझड़ गांव में डरावने अनुभवों के किस्से थे। भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक भानगढ़ किला के पास होने की वजह से अजबगढ़ गांव में देखे गए अजीब अनुभवों के कारण लोग गांव छोड़कर जाने लगे। इसके अलावा, जादूगर और काला जादू करने वालों ने गांव को शाप दिया, जिससे लोगों को अपने डर से घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मवेशियों को चारा ना दे पाने और खेतों में पानी ना पहुंचने की वजह से लोग महानगरीय क्षेत्रों में आजीविका की तलाश में निकल गए।
visit ajabgarh village near cursed fort bhangarh
- फोटो : Social media
2018  से  माना जाता है कि अजबगढ़ का भूत गांव अब वापस पटरी पर आ रहा है। छोड़े हुए  गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर एक नई सभ्यता की शुरुआत हुई है जहां एक समुदाय ने निर्माण शुरू किया है। जो दूसरी जगह पर चले गए थे, वे अब घर वापसी कर रहे हैं, किसी तरह का श्राप गांव को फिर बसने से नहीं रोक पाया, गांव अब 'दशकों से सूखे के संकट' से उबर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
visit ajabgarh village near cursed fort bhangarh
कुछ साहसी लोगों और ’वाटर मैन’ राजेंद्र सिंह द्वारा 35 साल पहले अजबगढ़ में शुरू किए गए जल संचयन और संरक्षण प्रयासों ने असर दिखाया है। ग्रामीण 2,500 परिवारों के लिए न केवल बैंगन, सरसों, भिंडी, टमाटर, गेहूँ उगा रहे हैं, बल्कि शहरों में बेच भी रहे हैं।अब नए अजबगढ़ में मकान, दुकानें और एक सरकारी स्कूल हैं, जिसने रानी रत्नावती की कहानी और दुष्ट जादूगर से परे भानगढ़ किले के आसपास पर्यटकों को उस स्थान और गांव की यात्रा करने की संभावनाएं खोल दी हैं।हालांकि, ग्रामीण अभी भी बुरी आत्माओं से बचाव के लिए सुरक्षा रखते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed