फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई में 5 दिन और 5 रातें रुककर उठाएं जिंदगी का आनंद, बजट वाले ऑफर में परिवार को भी ले जाएं साथ

Sun, 23 Jun 2019 01:29 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 23 Jun 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
irctc offers dazzling dubai trip for 5 days and nights

कोई मौका ऐसा नहीं जाता जब आईआरसीटीसी आपको खूबसूरत सरप्राइज ना दे। इस बार भी घुमक्कड़ी लोगों के लिए बेस्ट ऑफर है जो बजट में भी है। छोटे से एक जीवन में जहां एक ओर सेविंग करना जरुरी है वहीं मौज मस्ती करना और पृथ्वी पर बसी अद्भुत जगहों का आनंद उठाना भी जरुरी है। तो इस बार थोड़े पैसे खर्च करें इस जबरदस्त ऑफर का फायदा उठाएं। 

irctc offers dazzling dubai trip for 5 days and nights

आईआरसीटीसी के 'डैजलिंग दुबई' ऑफर में आप करीब 50 हजार रुपये में दुबई घूम सकते हैं। टूर की तारीख 21 सितंबर 2019, 12 अक्टूबर 2019, 02 नवंबर 2019, 09 नवंबर 2019, 21 दिसंबर 2019 और 25 जून, 2020 है। यह टूर मुंबई से दुबई रवाना होगा। टूर की कॉस्ट टूर की डेट के हिसाब से अलग-अलग है। अगर आप 21 सितंबर, 2019 को टूर पर जाते हैं तो 5 दिनों के इस टूर की ट्रिपल शेयरिंग में कॉस्ट 50,990 रुपये है। इस टूर में दुबई के मिरकल गार्डन, दुबई म्यूजियम, बुर्ज खलीफा जैसी जगहों पर घूम सकेंगे और दुबई के मॉलों में शॉपिंग का मौका मिलेगा। मुंबई से सुबह के 4:55 बजे हवाई यात्रा शुरू होगी और 6:35 बजे शारजाह पहुंचेंगे। वापसी की फ्लाइट शारजाह से  11:45 बजे आएगी और मुंबई 4:15 बजे पहुंचेगी। 

irctc offers dazzling dubai trip for 5 days and nights
यात्रा का विवरण

पहले दिन शारजाह हवाईअड्डे से आपको दुबई ले जाया जाएगा। वहां भारतीय रेस्त्रां में नाश्ते का प्रबंध होगा। वहां से मिरेकल गार्डन जाएंगे। शाम में शॉपिंग के लिए समय मिलेगा। शाम में होटल से ढो क्रूज घूमने के लिए ले रवाना होंगे। दूसरे दिन दुबई म्यूजियम, बुर्ज खलीफा जैसी जगहों की सैर कर सकेंगे। दुबई मॉल में शॉपिंग का समय मिलेगा। तीसरे दिन आप दुबई की मार्केट में अपने खर्च पर शॉपिंग कर सकते हैं और खाली समय बिता सकते हैं। चौथे दिन शेख जायद मस्जिद समेत अबु धाबी के टूर पर जाएंगे। इसमें फेरारी वर्ल्ड का टूर वैकल्पिक  है। पांचवें दिन दुबई के बड़े मॉलों में से एक मॉल ऑफ एमिरेट्स के अलावा सबसे बड़े थीम पार्क, स्नो पार्क ले जाया जाएगा। फिर वापसी के लिए शारजाह पहुंचेंगे और रात में वापसी की फ्लाइट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
irctc offers dazzling dubai trip for 5 days and nights
पैकेज में क्या शामिल?
इस पैकेज में एयर अरेबिया से वापसी, दुबई की नॉर्मल वीजा फीस, 5 ब्रेकफस्ट और 5 डिनर्स शामिल होंगे। इसके अलावा एसी डीलक्स बस की यात्रा और साइटसीइंग भी शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
irctc offers dazzling dubai trip for 5 days and nights
ये चीजें पैकेज में शामिल नहीं होंगी
हवाई किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी होती है तो वह आपको अलग से अदा करना होगा। सफर के दौरान खाने का पैसा देना होगा। फेरारी वर्ल्ड और स्नो पार्क में एंट्रेंस फीस देनी होगी।रूम सर्विस/मिनिबार का चार्ज खुद देना होगा। ड्राइवर, गाइड को हर तरह की टिप्स और फ्यूल सरचार्ज देना होगा। लॉन्ड्री, वाइन, मिनरल वॉटर, खाना और पानी जैसी निजी जरूरतों के लिए अपना खर्च करना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed