फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश घूमने का सपना नवंबर में हो सकता है पूरा, ये ऑफर है दिलचस्प

Wed, 25 Sep 2019 05:08 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 25 Sep 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
irctc offers 7 nights 8 day tour to joy of japan package 2019
- फोटो : Social media
विदेश घूमने की ख्वाहिश भी सब करते हैं। ऐसे में हम आपको अगर ये बताएं कि विदेश घूमने का सपना भी पूरा हो सकता है तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। जी हां, आईआरसीटीसी एक बार फिर अपने बेस्ट टूर प्लान के साथ आपको विदेश घूमने का बेहतरीन मौका दे रहा है। जानें कहां...
Trending Videos
irctc offers 7 nights 8 day tour to joy of japan package 2019
- फोटो : Social media

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर जापान को 'लैंड ऑफ द राइजिंग सन' कहा जाता है। जापान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीपीय देश है और जिसमें लगभग 6,852 द्वीप शामिल हैं। जापान के में कई गर्म झरने मौजूद हैं। जापान के सुशी और चेरी का फूल इसके आकर्षण का केन्द्र हैं। आप यह जानकर हैरान होंगे कि यह उन देशों में से एक है जिनकी मुद्रा भारतीय रुपए से कम है। जापान एक ऐसा देश है, जिसकी संस्कृति काफी पुरानी है, फिर भी सबसे अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक है। यहां 1 रुपया, 1.70 जापानी येन के बराबर है।  जापान की यात्रा करने पर आपको इस देश की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने के कई अवसर मिलते हैं। जापान घूमने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (IRCTC) का मुंबई ऑफिस एक अच्छा ऑफर लेकर आया है। 

irctc offers 7 nights 8 day tour to joy of japan package 2019
- फोटो : Social media
आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम Joys of Japan है। सात रात और आठ दिन के इस पैकेज की यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
irctc offers 7 nights 8 day tour to joy of japan package 2019
- फोटो : Social media
इस पैकेज के तहत यात्रियों को टोक्यो, माउंट फूजी, हिरोशिमा, ओसाका, क्योटो की सैर कराई जाएगी। यात्री 07 नवंबर 2019 को मुंबई से टोक्यो के लिए उड़ान भरेंगे और 08 अक्टूबर 2019 को टोक्यो पहुंचेंगे। वापसी 13 नवंबर 2019 को टोक्यो से होगी। 
विज्ञापन
irctc offers 7 nights 8 day tour to joy of japan package 2019
अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 2,06,000 रुपये खर्च करने होंगे, डबल शेयरिंग में 1,72,000 और ट्रिपल शेयरिंग में 1,72,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप बच्चे के साथ  हैं और बेड की सुविधा लेते हैं तो 1,72,00 रुपये और बिना बेड के 1,38,000 रुपये देने होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed