{"_id":"5eb166368ebc3e90525e0996","slug":"india-neighbourhood-countries-tourist-beautiful-destination-places-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक नजारों से भरपूर हैं भारत के ये पड़ोसी देश, जानिए इन देशों के बारे में","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
प्राकृतिक नजारों से भरपूर हैं भारत के ये पड़ोसी देश, जानिए इन देशों के बारे में
Sun, 17 May 2020 09:34 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 17 May 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है। यहां के प्राकृतिक नजारे देखते ही बनते है। भारत के पड़ोसी देशों की खूबसूरती भी देखते ही बनती है। भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है। जनसंख्या के नजरिए से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार, दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया स्थित है। आज हम आपको भारत के कुछ पड़ोसी देशों के बारे में बताएंगे, जिनकी प्राकृतिक खूबसूरती की बात ही निराली है।
श्रीलंका
- श्रीलंका भारत से सटा हुआ एक खूबसूरत आईलैंड है। कोलोंबो यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल है जबकि इसके अलावा कैंडी, मटारा, कतरगामा, किरिंडा,सबरागामुवा, पांडुवसुवारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला जैसी जगहें भी काफी मशहूर हैं। श्रीलंका का संबंध भारत से सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से भी है।
नेपाल
- भारत और नेपाल के बीच की दूरियां ना के बराबर हैं। सांस्कृतिक रूप से भारत के बेहद करीब पहाड़ी देश नेपाल के साथ भारत के बेहद पुराने और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। पहाड़ों, वादियों व कुदरती नजारे देखने लायक हैं। काठमांडू के अलावा यहां कई ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां कुदरत अपने सबसे सुंदर स्वरूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंबोडिया
- कंबोडिया काफी नायाब और आकर्षक है। इसमें जंगलों के साथ चमकदार लंबी ईमारतें भी हैं। कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है। कंबोडिया की सीमाएं पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से मिलती हैं। खमेर साम्राज्य के दौरान बनाया गया विशाल पत्थर मंदिर परिसर और अंगकोर वाट के खंडहर कंबोडिया के प्रमुख आकर्षण के केंद्र है।
विज्ञापन
जॉर्डन
- जॉर्डन दक्षिण पश्चिम एशिया में अवस्थित एक अरब देश है। इसके उत्तर में सीरिया, उत्तर-पूर्व में इराक, पश्चिम में इजरायल और पूर्व में सउदी अरब स्थित हैं। जॉर्डन का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान से घिरा हुआ है।