पश्चिम बंगाल का मशहूर हिल स्टेशन दार्जिलिंग बेहद ही खूबसूरत है। इसे पहाड़ो की रानी के नाम से भी जाना जाता है। हिमालय की बाहों में पसरा दार्जिलिंग कोलकाता से लगभग 700 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दार्जिलिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाय के लिए प्रसिद्ध है। यहां की चाय की तारीफ पूरी दुनिया में होती है। दार्जिलिंग का नाम सुनते ही चाय के खूबसूरत बागानों का दृश्य आंखों के सामने आ जाता है। यहां सिर्फ चाय के बागान ही नहीं और भी ऐसी कहीं जगह हैं जो बेहद ही खूबसूरत हैं। आइए, आज जानते हैं यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में....
{"_id":"5ebf07d7b8b8c1648822fe47","slug":"darjeeling-india-beautiful-places-to-visit-explore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर है भारत की ये जगह, हरी भरी वादियां और ठंडी फिजाएं दिल मोह लेती हैं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर है भारत की ये जगह, हरी भरी वादियां और ठंडी फिजाएं दिल मोह लेती हैं
Sat, 16 May 2020 09:06 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 16 May 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जोरपोखरी
- जोरपोखरी दार्जिलिंग से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा कस्बा है। यहां की हरी-भरी वादियां, ठंडी फिजाएं मन मोह लेती हैं। यहां पर बहती दो नीले पानी की झील का दृश्य देखते ही बनता है। इस जगह खूबसूरती की बात ही निराली है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कुर्सोंग
- कुर्सोंग सिलीगुड़ी से 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां की खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। कुर्सोंग में आत्मिक शांति का अनुभव होता है। यहां एक बारे आने के बाद जाने का मन ही नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मिरिक
- मिरिक भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्तिथ है। ये बहुत ही सुंदर जगह है। यहां की मिरिक झील,चाय के बागान,संतरों के बगीचे देखते ही बनते हैं। दार्जिलिंग से मिरिक तक जाने के लिए जो रास्ता है वो चाय के बागानों से घीरा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लेप्चाजगत
- लेप्चाजगत दार्जिलिंग से 14 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गांव है। पहाड़ो के बीच में बसे इस गांव की खूबसूरती की बात ही निराली है। यहां पर एक अलग ही शांति का अनुभव होता है।