फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Famous places and Surya Mandir of India you must visit during this Chhath puja 2024

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के मौके पर इन सूर्य मंदिरों में जाकर करें पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

Tue, 05 Nov 2024 07:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 05 Nov 2024 07:39 AM IST
सार

छठ पूजा के मौके पर आप सूर्य देव के मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। भारत में कई प्रसिद्ध सूर्य मंदिर हैं, जहां आप छठ पूजा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Famous places and Surya Mandir of India you must visit during this Chhath puja 2024
Chhath puja 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

Chhath Puja 2024: हिंदू धर्म में छठ पूजा का काफी ज्यादा महत्व है। ये महापर्व चार दिनों का होता है और इस पर्व के दौरान भगवान सूर्य की पूजा-आराधना पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ की जाती है। चार दिन लने वाले इस कठिन व्रत में महिलाएं कई कठिन नियमों का पालन करती हैं।

विज्ञापन


छठ पूजा की धूम सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड में देखने को मिलती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में भी इस परंपरा का पालन किया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की अराधना की जाती है। ऐसे में यदि आपके पास समय है तो छठ पूजा के पावन मौके पर भगवान सूर्य के मंदिर जाकर उनके दर्शन करें। हम यहां आपको भगवान सूर्य के कुछ मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बिहार का सूर्य मंदिर

बिहार का गया शहर एक धार्मिक स्थल के तौर पर जाना जाता है। पितृपक्ष के दौरान यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां दक्षिणार्क सूर्य मंदिर स्थित है, जहां लोग भगवान सूर्य का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। खासतौर पर छठ पर्व के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र का सूर्य मंदिर

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में सूर्य देवता का मंदिर है, जहां छठ पर्व के दौरान काफी भीड़ लगती है। छठ पर्व के दौरान यहां मेला भी लगता है। मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस मंदिर को देवताओं के वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने अपने हाथों से बनाया था।

Famous places and Surya Mandir of India you must visit during this Chhath puja 2024
Chhath puja 2024 - फोटो : freepik
रांची का सूर्य मंदिर

झारखंड की राजधानी रांची से 39 किलोमीटर दूर स्थित बुंडू के पास स्थित सूर्य मंदिर में छठ पूजा बहुत ही धूमधाम से की जाती है। यहां संगमरमर से बना सूर्य मंदिर है, जिसमें 18 पहियों और 7 घोड़ों के रथ पर सवार भगवान सूर्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां हर साल छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है।

गुजरात का सूर्य मंदिर

गुजरात में भी एक सूर्य मंदिर स्थित है। यह मंदिर अहमदाबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर मोढ़ेरा में बना है, जिसमें छठ पर्व के दौरान अलग ही रौनक रहती है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करते हैं। इस मंदिर का निर्माण सम्राट भीमदेव सोलंकी प्रथमन ने करवाया था। वे सूर्य देव को कुल देवता के रूप में पूजते थे।

ओडिशा का सूर्य मंदिर

अगर आपको छठ पर्व की धूम देखनी है तो सिर्फ बिहार-झारखंड या फिर उत्तर प्रदेश में ही नहीं ओडिशा में भी इसकी रौनक देखते ही बनती है। दरअसल, ओडिशा के कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है, जो भगवान सूर्य को समर्पित है। ये मंदिर रथ के आकार का बना है और छठ पर्व के दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालु सूर्य देव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed