फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Enjoy the last weekend of September visit rajasthan famous temple including Khatu Shyam

Weekend Trip: सितंबर के आखिरी वीकेंड का उठाएं भरपूर आनंद, खाटू श्याम समेत इन मंदिरों के करें दर्शन

Tue, 26 Sep 2023 03:02 PM IST
मेघा कुमारी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 26 Sep 2023 03:02 PM IST
सार

भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप कभी भी घूमने जा सकते हैं। अक्सर लोग अपनी गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए परिवार के साथ घूमने जाते हैं। 

विज्ञापन
Enjoy the last weekend of September visit rajasthan famous temple including Khatu Shyam
temple - फोटो : Amarujala

विस्तार

September Long Weekend:भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप कभी भी घूमने जा सकते हैं। अक्सर लोग अपनी गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए परिवार के साथ घूमने जाते हैं। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को अक्सर परिवार के साथ घूमने जाने के मौके कम मिलते हैं। काम अधिक होने के कारण ऑफिस से छुट्टी लेना मुश्किल होता है। ऐसे में यह वीकेंड आपके लिए लक्की साबित हो सकता है। दरअसल, इस बार आपको एक साथ 5 छुट्टियां मनाने का मौका मिल रहा है। दरअसल, सितंबर के आखिरी सप्ताह में 5 दिनों की छुट्टियां होने वाली हैं। 28 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर के बीच आप 29 सितंबर को छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। आप चाहें तो राजस्थान के मशहूर मंदिर खाटू श्याम घूमने जा सकते हैं। साथ ही वहां पर मौजूद अन्य मंदिरों में भी इस बार घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे पहुंचे मंदिर

यदि आप ट्रेन से जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको रींगस रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा। यहां रेलवे से मंदिर जाने के लिए आपको कई साधन मिल जाएंगे। आप चाहें तो जीप और बस की सहायता से भी जा सकते हैं। अगर आप अपनी कार से जा रहें हैं, तो जयपुर हाईवे होते हुए जा सकते हैं। दिल्ली से खाटू श्याम जाने का ये बेस्ट तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर

खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। यह मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आते हैं। यदि आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो मंदिर की मंगला आरती में जरूर शामिल हो। खाटू श्याम जी का मंदिर बहुत बड़ा है। आप पूरा दिन यहां आराम से घूम सकते हैं। इसके बाद यहां की प्रसिद्ध दुकानों से परिवार के लिए प्रसाद व अन्य समान की खरीदारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

करणी माता मंदिर

आप आराम से सुबह उठकर राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक करणी माता मंदिर जिसे "चूहा मंदिर" भी कहा जाता है, घूमने जा सकते हैं। यह राजस्थान राज्य के बीकानेर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर देशनोक शहर में स्थित है। यह मंदिर करणी माता को समर्पित है। हजारों चूहों की अपनी अनूठी निवासी आबादी के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें पवित्र माना जाता है और मंदिर के भक्तों द्वारा उन्हें खाना खिलाया जाता है। आप यहां आराम से परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। 

शनि महाराज का प्रसिद्ध मंदिर

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के पास शनि महाराज का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। साथ ही शनिदेव की पूजा भी करते हैं। कभी कभी यहां पर मेला भी लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। आप चाहें तो यहां घूमने जा सकते है। 

दिलवाड़ा जैन मंदिर 

माउंट आबू में स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर बहुत खूबसुरत है। इसका निर्माण विपुल शाह और वास्तुपाल तेजपाल ने 11वीं और 13वीं शताब्दी में कराया था। यहां पांच दिलवाड़ा जैन मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला आकर्षण का केंद्र है। आप चाहें तो परिवार के साथ यहां घूमने आ सकते हैं। साथ ही यहां पर मौजूद सजावटी के समान की खरीदारी भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed