फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Dussehra 2025 Destinations to Visit with Kids on Festival Check Locations

Dussehra 2025: इस दशहरा बच्चों को यहां दिखाएं रावण दहन, जानिए दिल्ली-NCR और यूपी की प्रसिद्ध जगहें

Sun, 28 Sep 2025 09:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 28 Sep 2025 09:42 AM IST
सार

Destinations to Visit with Kids on Dussehra 2025: अगर आप दशहरे के मौके पर अपने बच्चों के साथ घूमने जाना चाहते हैं तो हम यहां आपको उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली की कुछ फैमस जगहों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
Dussehra 2025 Destinations to Visit with Kids on Festival Check Locations
इस दशहरा बच्चों को यहां दिखाएं रावण दहन - फोटो : instagram

विस्तार

Destinations to Visit with Kids on Dussehra 2025: नवरात्रि के समापन के बाद दशहरे का त्योहार आता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ये समय छुट्टियों का भी होता है, इसलिए आप इस दशहरे पर अपने बच्चों को रावण दहन दिखाने ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर आप इस दशहरे पर बच्चों के साथ एक यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो दशहरे के मौके के लिए न सिर्फ मनोरंजक हैं बल्कि शैक्षणिक अनुभव भी देती हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ जा सकते हैं। 
विज्ञापन


1. अयोध्या

यूपी में स्थित अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि, इसलिए यहां का दशहरा और रामलीला काफी फेमस है। यहां कि भव्य रामलीला को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। यहां पर भव्य रामलीला के साथ-साथ दीपोत्सव, सरयू आरती, राम जन्मभूमि मंदिर बच्चों के लिए बेहद खास हो सकता है। यहां लाकर आप अपने बच्चों को रामायण से जोड़ने का सुनहरा मौका पा सकता हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. वाराणसी

बनारस की रामलीला के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। इसलिए यदि वाराणसी के आस-पास रहते हैं तो बनारस का प्रसिद्ध दशहरा दिखाने अपने बच्चों को ले जाएं। जहां दशहरा मेला के साथ-साथ गंगा आरती, नाव की सवारी, घाटों की सैर आप अपने बच्चों के साथ कर सकते हैं। ये उनके लिए संस्कृति, धर्म और परंपराओं को जानने का अनोखा अवसर होगा। 

3. लखनऊ 

लखनऊ में काफी बड़े से रावण के पुतले का दहन होता है। यहां न सिर्फ दशहरे पर रावण दहन होता है, बल्कि ये त्योहार यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी जाना जाता है। इसलिए दशहरा की छुट्टी में अपने बच्चों को लेकर लखनऊ लेकर जाएं।  वहां आप उन्हें रावण दहन के साथ-साथ ऐतिहासिक स्थल भी घुमा सकते हैं।   

4. दिल्ली

देश की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला दिल्ली के रामलीला मैदान में होती है। यहां रामलीला के दौरान न सिर्फ भव्य मंचन, झांकियां देखने का मौका मिलता है, बल्कि इसके साथ ही में आप भव्य तरीके से रावण दहन भी अपने बच्चों को दिखा पाएंगे। यहां जाकर बच्चों में धर्म और संस्कृति की समझ बढ़ेगी, जो उनके लिए काफी अच्छा रहेगा।


5.. नोएडा 

नोएडा में रहने वाले लोग दशहरे के मौके पर नोएडा स्टेडियम जा सकते हैं। यहां न सिर्फ रामलला का आयोजन होता है, बल्कि अभी यहां मेला भी लगा हुआ है। नोएडा स्टेडियम वाले मेले में गाजियाबाद और नोएडा इलाकों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट या निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed