फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Delhi Food Guide Khao Gali Night Market Salimgarh Fort

Khao Gali Night Market: इंदौर जैसा नाइट मार्केट दिल्ली में, जहां हर रात सजेगा स्वाद का मेला

Wed, 08 Oct 2025 04:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 08 Oct 2025 04:44 PM IST
सार

Khao Gali Night Market Salimgarh Fort: सलीमगढ़ किला के पास की यह खाओ गली नाइट मार्केट न सिर्फ स्वाद का केंद्र बनेगी, बल्कि दिल्ली की पुरानी और नई संस्कृति के संगम की जीवंत मिसाल हो सकती है। 

विज्ञापन
Delhi Food Guide Khao Gali Night Market Salimgarh Fort
स्ट्रीट फूड - फोटो : PTI

विस्तार

Khao Gali Night Market Salimgarh Fort: दिल्ली की शामें सिर्फ रोशनी और ट्रैफिक की नहीं, बल्कि स्वाद और संस्कृति की भी हैं। दिल्ली के लाल किले के पास स्थित सलीमगढ़ किले के नजदीक खाओ गली नाइट मार्केट (Khao Gali Night Market) खुल रही है जो दिल्लीवालों और टूरिस्ट दोनों की पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन बन जाएगी। यहां हर शाम खाने-पीने का ऐसा जश्न मनाया जाएगा, जहां देसी स्वाद और दिल्ली की नाइटलाइफ़ का शानदार संगम देखने को मिलेगा।सलीमगढ़ किला के पास की यह खाओ गली नाइट मार्केट न सिर्फ स्वाद का केंद्र बनेगी, बल्कि दिल्ली की पुरानी और नई संस्कृति के संगम की जीवंत मिसाल हो सकती है। 

विज्ञापन


दिल्ली का खाओ गली नाइट मार्केट

यह जगह एमसीडी लोहे के पुराने पुल से ठीक पहले सलीमगढ़ किले के पास बनेगा। यहां अलग-अलग रंगों की 50  से अधिक फूड वैन और फूड ट्रक लगाए जाएंगे। लोग यहां अपने पसंदीदा स्ट्रीट फूड का मजा ले सकेंगे।
विज्ञापन


फूड गली शाम 6 बजे से रात 10 बजे  तक खुली रहेगी।  इस एक ही जगह पर आपको सभी तरह के मशहूर फूड्स का स्वाद चखने को मिलेगा। यहाँ आप पाव भाजी, मोमो, बर्गर, चाट-पकौड़ी और छोले भटूरे जैसे लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फूड स्टॉल लगाने के लिए नाममात्र की फीस देनी होगी। निगम ने वेंडरों से आवेदन मांगे थे ताकि उन्हें फूड वैन लगाने की अनुमति दी जा सके। दिल्ली वाले दिनभर की थकान के बाद शाम  में यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

इस नई पहल से उम्मीद है कि दिल्ली की पहचान केवल ऐतिहासिक धरोहरों तक सीमित न रहकर खान-पान और नाइट लाइफ के लिए भी बनेगी। उद्घाटन के बाद यह खाओ गली जल्द ही दिल्ली के पर्यटन मानचित्र पर नई चमक जोड़ देगी।

लखनऊ की चटोरी गली और इंदौर की तर्ज पर दिल्ली में नाइट मार्केट बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। परिवार, दोस्तों और कपल्स के लिए यह नाइट आउटिंग की परफेक्ट जगह बनेगी।


कैसे पहुंचें मार्केट

अगर आप मेट्रो से यात्रा करना चाहते हैं तो यह स्थान लाल किला मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) से 10 मिनट की पैदल दूरी पर है। यहां से पास लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और दरियागंज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed