विदेश यात्रा का शौक रखने वाले भारतीय अक्सर यह सोचते हैं कि विदेश घूमना उनकी जेब पर भारी पड़ेगा। लोगों को लगता है कि उनका रुपया विदेशों की करंसी के आगे कमजोर है और वह विदेश यात्रा की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
दरअसल, अमेरिकी डॉलर के आगे कमजोर भारतीय रुपया दुनिया के कई देशों की करंसी से कहीं आगे है। कई ऐसे देश हैं जहां की कंरसी भारत के रुपए के मुकाबले कमजोर है और वहां आसानी से घूमा जा सकता है। इनमें अमरीकी देश भी शामिल हैं। आइए, हम आपको बताते हैं ऐसे सात खूबसूरत देशों के बारे में:
शुरुआत करते हैं पड़ोसी देश श्रीलंका से
श्रीलंका भारत के लिए कोई अनजान देश नहीं है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। यहां आपको एक भारतीय रुपए के बदले 2.37 श्रीलंकाई रुपया मिलेगा। खूबसूरत समुद्री तटों और जंगल-पहाड़ों की सैर करनी हो तो यहां जरुर जाएं। यहां आपको चाय बगान भी देखने को मिलेगा।
4 of 9
Vietnam War Memorial
- फोटो : Social media
स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है वियतनाम
वियतनाम एक खूबसूरत देश है। वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। यहां भारतीय करंसी रुपए की हैसियत भी काफी अच्छी है। यहां एक रुपए की कीमत 353.80 वियतनामी डोंग है। इस देश में भी आप खुद को अमीर महसूस करेंगे।
5 of 9
कंडी सुकुह मंदिर, इंडोनेशिया
- फोटो : Social media
इंडोनेशिया में मिलेंगे भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर
इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह कहा जाता है। इंडोनेशिया में आपको कई प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी मिलेंगे। भारत का एक रुपया इंडोनेशिया की करंसी 207.74 रुपए के बराबर है। इंडोनेशिया की यात्रा करना आपको ज्यादा महंगा नहीं लगेगा।