फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरम कुंड, मस्तों का झुंड: बिहार के इस शहर में लें सर्दियों में नहाने का मजा

Fri, 22 Nov 2019 09:25 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Enjoy hot water bathing in winter in city of Bihar in Rajgir Kund
Rajgir - फोटो : Amar Ujala

सर्दियों में नहाने के नाम पर हम में से कई लोगों को सिहरन होने लगती है। खासकर ठंडे पानी से नहाना तो मुश्किल ही लगता है। बाथरूम में गीजर लगवा लें या फिर इमर्सन रॉड से पानी गर्म कर नहा लें, नहाने का मजा नहीं उठाया जा सकता है। आइए, हम आपको बताते हैं, बिहार के एक ऐसे शहर के बारे में, जोकि घूमने के लिहाज से तो शानदार है ही, सर्दियों में नहाने का मजा लेने के लिए और भी शानदार है। 

Enjoy hot water bathing in winter in city of Bihar in Rajgir Kund
Rajgir - फोटो : Social Media

नदियों, तालाबों या स्वीमिंग पुल में नहाना गर्मियों में जितना मजेदार होता है, सर्दियों में नहीं। कितना अच्छा हो, जब नदी-तालाब या स्वीमिंग पुल में भी गर्म पानी नहाने को मिले। ऐसा संभव नहीं लगता, लेकिन हम आपको बता रहे हैं बिहार के एक ऐसी जगह के बारे में जो गर्म कुंडों का शहर कहा जाता है।

Enjoy hot water bathing in winter in city of Bihar in Rajgir Kund
Rajgir - फोटो : Social Media

पर्यटन की दृष्टि से बिहार का एक खूबसूरत शहर है- राजगीर। नालंदा जिले में स्थित राजगीर कभी मगध साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। पौराणिक साहित्य के अनुसार राजगीर, एक ओर बह्मा की पवित्र यज्ञ भूमि और संस्कृति और वैभव का केंद्र रहा है, तो दूसरी ओर  जैन तीर्थंकर महावीर और भगवान बुद्ध की साधनाभूमि भी रहा है। गर्म कुंडों की बात करें तो इस शहर में पुरुष और महिलाओं के नहाने के लिए 22 कुंड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Enjoy hot water bathing in winter in city of Bihar in Rajgir Kund
Rajgir - फोटो : Social Media

राजगीर में 22 कुंड और 52 धाराएं हैं, जो देवताओं, ऋषि-मुनियों और नदियों के नाम पर हैं। इनमें से कुछ कुंडों का पानी सूख चुका है। राजगीर आनेवाले लोगों की प्राथमिकता होती है कि वे यहां गर्म पानी के कुंड और धाराओं का आनंद लें। 

विज्ञापन
Enjoy hot water bathing in winter in city of Bihar in Rajgir Kund
Rajgir - फोटो : Social Media

गर्म कुंडों के बारे में ऐसी मान्यता है कि इनका निर्माण ब्रह्मा ने करवाया था। मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र राजा बसु ने राजगीर के ब्रह्मकुंड परिसर में एक यज्ञ कराया था। इस दौरान देवी-देवताओं को एक ही कुंड में स्नान करने में परेशानी होने लगी। तब ब्रह्मा ने यहां 22 कुंड का निर्माण कराया। इनमें से एक ब्रह्मकुंड का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed