फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के शानदार मठों में से एक है ये मठ, आध्यात्मिक शांति का होता है अनुभव

Wed, 29 Apr 2020 08:55 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 29 Apr 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
best monastery to stay in india
सिक्किम और लेह-लद्दाख की पहाड़ियों में कई ऐसे मठ हैं, जहां पर्यटन के साथ स्प्रिचुअल टूरिज्म देखने को मिलता है। शुद्ध हवा के बीच यहां आनंद का एहसास होता है। सिक्किम की राजधानी गंगटाेक के समीप स्थित यह मठ प्राकृतिक खूबसूरती के साथ स्प्रिचुअल टूरिज्म के लिए बेहद ही खास जगह है।



 
best monastery to stay in india
thicksey monastry
थिकसे मोनेस्ट्री 
  • थिकसे मठ में कई इमारतों को उनके महत्व और आकार के आरोही क्रम में पहाड़ी-ढलान के ऊपर से व्यवस्थित किया गया है। पूरी व्यवस्था ग्रीस के एक टुकड़े की याद दिलाती है, जिसमें सफेद रंग की इमारतों का समूह है। 49 फीट ऊंची मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा यहां के आकर्षण का केंद्र है। थिकसे पूरी शिद्दत के साथ लेह और आसपास के शानदार इलाकों पर अपनी नजर रखता है। जब मौसम बादलों से भरा होता है, तो इस मठ से लेह बादलों से पूरी तरह घिरा हुआ दिखता है। यहां कि हवा बिलकुल साफ और जादुई है और भिक्षुओं के साथ यहां रुकना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। 

 
best monastery to stay in india
रुमटेक मठ
  • इस मठ में सुबह के वक्त में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा की जाने वाली प्रार्थना बहुत मनमोहक होती है। सिक्किम में सबसे सुंदर और सबसे बड़े मठों में से एक है रुमटेक मठ। इसका मुख्य आकर्षण गंगटोक के पूरे शहर का दृश्य है, जो यहां से खूबसूरत दिखाई देता है। इस मठ में विभिन्न थांगका पेंटिंग, दुर्लभ बौद्ध कलाकृतियां, भगवान बुद्ध के 1001 लघु सोने के मॉडल और ऐसी कई आकर्षक चीजें हैं। मठ में बहुत सारी गतिविधियां, अनुष्ठान सेवाएं हैं, जिनमें सुबह और शाम का जप शामिल है। यह मठ धर्म चक्र के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। तिब्बत के बाहर काग्यू वंश के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक रुमटेक मठ तिब्बत के सुरफू मठ के जैसा ही बनावाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best monastery to stay in india
चार मंजिला है यह मठ 
  • यह चार-मंजिला मठ पूरे सिक्किम में सबसे बड़ा मठ है। तिब्बत पर चीनी आक्रमण के बाद, तिब्बत के 16वें ग्यालवा करमापा के अवतार कुछ भिक्षुओं के साथ रुमटेक आए थे। तब के चोग्याल ने मठ का निर्माण करने, धार्मिक अध्ययन के लिए एक केंद्र खोलने के उद्देश्य से उनको रुमटेक का एक क्षेत्र तोहफे में दिया था। 


 
विज्ञापन
best monastery to stay in india
अक्टूबर माह में होता है फेस्टिवल 
  • मठ के मुख्य ढांचे के पीछे, बहुत अधिक सजा हुआ और सुंदर कर्मा नालंदा इंस्टिट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज है, जहां दुनियाभर के छात्र हैं। वहां एक छोटा सा हॉल भी है, जहां सोने का स्तूप है। रुमटक धर्म चक्र केंद्र मठ से करीब 2 किमी दूर है। यहां अक्टूबर में वार्षिक नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। 300 वर्ष पुराना माना जाता है सिक्किम का रुमटेक मठ। 1960 के दशक में करवाया गया था इस मठ का पुनर्निर्माण।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed