फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडो-इस्लामिक शैली में बना है ये 'हाथी महल', पहले शाही आवास था बाद में मकबरा बना दिया गया

Thu, 30 May 2019 06:04 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल, अमर उजाला
लाइफस्टाइल, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 May 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
How to go Hathi Mahal in Mandu madhya pradesh
मांडू - फोटो : अमर उजाला

अगर आप 'हाथी महल' देखना चाहते हैं तो आपको दिल्ली से 897 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। तब जाकर आप मध्यप्रदेश के पुराने शहर मांडू पहुंचेंगे। यहां आपको इंडो-इस्लामिक वास्तुशैली में बना हाथी महल देखने को मिलेगा। हाथी महल, मांडू का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। वैसे तो माडू में कई प्राचीन इमारते और खंडहर मौजूद हैं लेकिन हाथी महल की लोकप्रियता की बात ही कुछ और है।

How to go Hathi Mahal in Mandu madhya pradesh
मांडू - फोटो : अमर उजाला
हाथी महल की दूरी माडू बस स्टॉप से महज 2 किलोमीटर है। विशाल स्तंभों वाला हाथी महल समुद्र तल से 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बताया जाता है कि इसे पहले शाही आवास के लिए बनाया गया था लेकिन बाद में मकबरे में तब्दील कर दिया गया। हाथी महल की विशाल गुंबदें आपको प्राचीनता और ऐतिहासिकता दोनों का ही अहसास कराएंगी।
 
 
How to go Hathi Mahal in Mandu madhya pradesh
मांडू - फोटो : अमर उजाला
हाथी महल 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। 18वीं सदी तक यह महल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया था।अब ये जगह दरिया खान के मकबरे के रूप में जानी जाती है। यह मकबरा देखने में बेहद खूबसूरत है जो कि भारतीय और इस्लामिक वास्तुशैली की अनूठी मिशाल है। मध्यप्रदेश की सैर पर जाने वाले पर्यटक मांडू जरूर जाते हैं। मांडू का हाथी महल इतना विशाल है कि इसे घूमने में आपको एक से दो घंटे आसानी से लग जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to go Hathi Mahal in Mandu madhya pradesh
मांडू - फोटो : सोशल मीडिया
आप मांडू के लिए बस और ट्रेन दोनों से जा सकते हैं।अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो आपको इंदौर में उतरना होगा क्योंकि हवाई अड्डा यही है। यहां से मांडू पहुंचने के लिए आपको 99 किलोमीटर का सफर और तय करना पड़ेगा। आप सड़क मार्ग से भी मांडू जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो नजदीकी रेलवे स्टेशन रतलाम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed