{"_id":"5cb18f46bdec2214577e89dd","slug":"2-days-budget-trip-from-delhi-distance-6-hours-only","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे की दूरी पर हैं ये 5 बेहतरीन जगह, कम पैसों में लें ट्रिप का मजा","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे की दूरी पर हैं ये 5 बेहतरीन जगह, कम पैसों में लें ट्रिप का मजा
Sat, 13 Apr 2019 01:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
छुट्टियों में घूमने की तैयारियां बस शुरू कर दीजिए क्योंकि खास, खूबसूरत और आपके बजट की जगह ढूढ़कर बताने का काम हम कर रहे हैं। छुट्टियों का मतलब ही होता है सुकून और आराम। साथ में गजब की जगह पर चले जाएं तो छुट्टियों में चार चांद लग जाते हैं। आज हम उन 5 स्थानों के विषय में बताएंगे जिनकी विशेषताओं के खूब चर्चे हैं। ये दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे की दूरी पर स्थित हैं। यानी बजट में दो दिन के अंदर मूड फ्रेश करके लौट आएंगे।
Trending Videos
नीमराणा
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और ठाठ बाट वाली छुट्टियां मनानी है, तो नीमराणा घूम आइए। यहां नीमराणा होटल में शाही ठाठ-बाट से दो दिन की छुट्टी बिता सकते हैं। यहां नीमराणा किले के साथ ही आप सरिस्का टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं। ये दिल्ली से 122 किलोमीटर दूर है।

दौसा
शांत वातावरण में छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो आपको दौसा बेस्ट है। यहां की आभानेरी बावड़ी बहुत ही फेमस है, जहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यहां से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भी जा सकते हैं। ये दिल्ली से 260 किलोमीटर दूर है।

डुण्डलोद
राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत की झलक पाने के लिए आपको डुण्डलोद जरूर जाना चाहिए। यहां पर मुगल और राजपूताना स्टाइल की कई हवेलियां हैं। ये दिल्ली से 265 किलोमीटर दूर है।
राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत की झलक पाने के लिए आपको डुण्डलोद जरूर जाना चाहिए। यहां पर मुगल और राजपूताना स्टाइल की कई हवेलियां हैं। ये दिल्ली से 265 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
लैंसडाउन
उत्तराखंड की वादियों में बसा ये एक हिल स्टेशन है। यहां जाकर आपको अपार शांति का अनुभव होगा। दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर है।
उत्तराखंड की वादियों में बसा ये एक हिल स्टेशन है। यहां जाकर आपको अपार शांति का अनुभव होगा। दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर है।