Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे की दूरी पर हैं ये 5 बेहतरीन जगह, कम पैसों में लें ट्रिप का मजा

Sat, 13 Apr 2019 01:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
2 days budget trip from delhi distance 6 hours only
छुट्टियों में घूमने की तैयारियां बस शुरू कर दीजिए क्योंकि खास, खूबसूरत और आपके बजट की जगह ढूढ़कर बताने का काम हम कर रहे हैं। छुट्टियों का मतलब ही होता है सुकून और आराम। साथ में गजब की जगह पर चले जाएं तो छुट्टियों में चार चांद लग जाते हैं। आज हम उन 5 स्थानों के विषय में बताएंगे जिनकी विशेषताओं के खूब चर्चे हैं। ये दिल्ली से सिर्फ 6 घंटे की दूरी पर स्थित हैं। यानी बजट में दो दिन के अंदर मूड फ्रेश करके लौट आएंगे। 


 
Trending Videos
2 days budget trip from delhi distance 6 hours only
नीमराणा
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी और ठाठ बाट वाली छुट्टियां मनानी है, तो नीमराणा घूम आइए। यहां नीमराणा होटल में शाही ठाठ-बाट से दो दिन की छुट्टी बिता सकते हैं। यहां नीमराणा किले के साथ ही आप सरिस्का टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों को भी देख सकते हैं।  ये दिल्ली से 122 किलोमीटर दूर है। 
 
2 days budget trip from delhi distance 6 hours only
दौसा
शांत वातावरण में छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो आपको दौसा बेस्ट है। यहां की आभानेरी बावड़ी बहुत ही फेमस है, जहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यहां से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भी जा सकते हैं। ये दिल्ली से 260 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2 days budget trip from delhi distance 6 hours only
डुण्डलोद 
राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत की झलक पाने के लिए आपको डुण्डलोद जरूर जाना चाहिए। यहां पर मुगल और राजपूताना स्टाइल की कई हवेलियां हैं। ये दिल्ली से 265 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
2 days budget trip from delhi distance 6 hours only
लैंसडाउन 
उत्तराखंड की वादियों में बसा ये एक हिल स्टेशन है। यहां जाकर आपको अपार शांति का अनुभव होगा। दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed