अच्छी सेहत के लिए छोटी- छोटी बातों का भी विशेष ध्यान देना होता है। अक्सर रात में टीवी लगा ही रहता है और हमें नींद आ जाती है। धीरे- धीरे फिर ये हमारी आदत में शामिल हो जाता है। परंतु एक अध्ययन के अनुसार सोते समय टीवी खुला छोड़ने की आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है।
सोते समय टीवी को खुला न छोड़ें, सेहत के लिए नुकसानदायक है ये आदत
कमर दर्द की समस्या
- इस अध्ययन में ये बात सामने आई कि जो लोग टीवी देखते-देखते सो जाते हैं उनको कमर दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसा इसलिए होता क्योंकि वो एक सही पोजीशन में नहीं सोते हैं। जिस पोजीशन में वे टीवी देख रहे होते हैं उसी पोजीशन में सो जाते हैं, जिससे कमर दर्द जैसी समस्या हो जाती है।
वजन नियंत्रित नहीं रहता है
- इस अध्ययन के अनुसार जो लोग टीवी देखते- देखते सो जाते हैं उनका वजन भी नियंत्रित नहीं रहता है। इस अध्ययन में पाया गया कि उन लोगों का वजन नियंत्रण में रहता है जो लोग सोते समय टीवी से दूरी बना लेते हैं।
नींद में पड़ता है फर्क
- जो लोग टीवी देखते- देखते सो जाते हैं उनकी नींद पर इसका खासा प्रभाव पड़ता है। इस अध्ययन में ये बात सामने आई कि ऐसे लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी टीवी देखते- देखते सो जाते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल लें।
टीवी से निकलने वाली रोशनी से होता है नुकसान
- टीवी से निकलने वाली रोशनी का प्रभाव स्लिप हॅारमोनस पर पड़ता है, जिस कारण अनिंद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।