फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसिक शांति के लिए इन सेलेब्रिटीज ने छोड़ दिया सोशल मीडिया, नाम सुन होंगे हैरान

Fri, 03 Jul 2020 11:13 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 03 Jul 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
online trolls to break ups heres why these actors took a break from social media
सितारों के लिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहने का सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

सितारों के लिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहने का सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया है। आज के इस डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटिज के फैंस की संख्या काफी है। सेलिब्रिटिज अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।



कोरोना वायरस के इस दौर में अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सबसे बड़ा माध्यम ही सोशल मीडिया है। परंतु कभी- कभी देखा गया है कि अचानक से कोई स्टार सोशल मीडिया से दूरी बना लेता है। सोशल मीडिया में बातें आग की तरह तेजी से फैलने लगती है।

कभी-कभी किसी स्टार को ट्रोलिंग या नेगेटिविटि का सामना करना पड़ता है, जिस वजह से वे सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला ले लेते हैं। आज हम आपको उन मशहूर सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मानसिक शांति के लिए अचानक से सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया....

 

online trolls to break ups heres why these actors took a break from social media
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया- फाइल फोटो - फोटो : Social Media
  • नेहा कक्कड़

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर सुंशात सिंह राजपूत की मौत के बाद पर डिप्रेशन और नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बात हो रही है। सोशल मीडिया में इस समय काफी नकारात्मक माहौल भी बन रहा है। नकारात्मकता को देखते हुए नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया है।

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वो सोशल मीडिया से कुछ वक्त के लिए दूरी बनाने जा रही हैं। नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं सोने जा रही हूं। प्लीज मुझे तब उठाना जब यह दुनिया बेहतर हो जाए। वह दुनिया जिसमें फ्रीडम, लव, रिस्पेक्ट, केयर, फन, स्वीकार्यता और अच्छे लोग हों।'

पोस्ट में नेहा आगे लिखती हैं, 'घृणा, भाई-भतीजावाद, ईर्ष्या, धौंस जमाने वाले लोग, हत्या, आत्महत्या, बुरे लोग न हों। गुड नाइट। चिंता मत करो। मैं मर नहीं रही हूं। बस कुछ दिनों के लिए दूर जा रही हूं।'

इस पोस्ट के कैप्शन में नेहा कक्कड़ ने लिखा है कि 'अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो मुझे माफ करना। मैं इसे काफी समय से महसूस कर रही हूं, लेकिन बोल नहीं पा रही हूं। मैं बस खुश रहने की पूरी कोशिश कर रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मैं एक इंसान हूं और बहुत भावुक भी हूं। इसलिए ये सब मुझे दुख पहुंचाते हैं। चिंता मत करो, मैं ठीक हूं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।'

 

online trolls to break ups heres why these actors took a break from social media
एरिका फर्नांडिस ने खुद को समय देने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई- फाइल फोटो - फोटो : Instagram
  • एरिका फर्नांडिस

"कसौटी जिंदगी की" मशहूर कलाकार एरिका फर्नांडिस ने खुद को समय देने और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाते समय कुछ भी नहीं बताया था।

सोशल मीडिया से कुछ समय दूर रहने के बाद वापसी करने पर उन्होंने बताया कि वो कुछ समय तक सोशल मीडिया और फोन से दूर रही और इस समय का उन्होंने बेहतरीन सदुपयोग किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से कुछ समय दूर रहने के बाद वो काफी तरोताजा महसूस कर रही हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
online trolls to break ups heres why these actors took a break from social media
मई के महीने में चाहत को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था- फाइल फोटो - फोटो : Social Media
  • चाहत खन्ना

चाहत खन्ना "बड़े अच्छे लगते हैं" सीरियल की मशहूर कलाकार हैं। मई के महीने में चाहत को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। चाहत अपने पति से अलग रहकर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं, जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि इसका उन्होंने लोगों को बखूबी जवाब भी दिया। परंतु माहौल इतना अधिक नकारात्मक हो गया था कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना लेने का फैसला किया। 

चाहत ने अपने व्यस्त सेडयूल को भी सोशल मीडिया से दूरी बनाने का कारण बताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि "अब बहुत ज्यादा हो रहा है, इसलिए मैं अब सोशल मीडिया से दूरी बना रही हूं। मैं सोशल मीडिया पर वापसी करूंगी जब मेरे पास इसके लिए समय होगा।"

 

विज्ञापन
online trolls to break ups heres why these actors took a break from social media
आशा नेगी ने ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

आशा नेगी

  • आशा नेगी ने ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया। आशा ने सोशल मीडिया डिटॉक्स का फैसला लेते हुआ ये लिखा कि "स्विच ऑफ टू स्विच ऑन, आप सभी से कुछ दिनों बाद मुलाकात होती है।"




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed