Maa Durga Song: 'चलो बुलावा आया है', नवरात्रि पर गाएं मां दुर्गा का ये प्यारा सा भजन
Maa Durga Song यहां देवी मां का प्रसिद्ध देवी गीत, 'चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है' के पूरे बोल दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से याद करके आप देवी पूजा करते हुए गा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maa Durga Song: नवरात्रि में हर दिन मंदिरों से लेकर घर और दुर्गा पंडालों में देवी मां की आरती, दुर्गा चालीसा के पाठ की गूंज सुनाई देती है। कई जगहों पर कीर्तन, भजन संध्या, माता की चौकी या जगराता किया जाता है। इस दौरान देवी गीत और भजन गाए जाते हैं। माता के भजन सुन भक्त झूम उठते हैं लेकिन क्या आपको खुद से कोई देवी गीत याद है?
अगर नहीं तो इस नवरात्रि मां दुर्गा का सबसे लोकप्रिय भजन याद करें। अगर आप किसी कीर्तन, माता की चौकी या जागरण में जा रहे हैं तो ये देवी गीत गाकर न केवल माता दुर्गा की सुरमय भक्ति करें, बल्कि सभी को आपके साथ देवी भजन गाने के लिए प्रोत्साहित भी करें। यहां देवी मां का प्रसिद्ध देवी गीत, 'चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है' के पूरे बोल दिए जा रहे हैं, जिन्हें आसानी से याद करके आप देवी पूजा करते हुए गा सकते हैं।
चलो बुलावा आया है...
दोहा: माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं।
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं।।
चलो भुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
ऊँचे परबत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।।
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आख के तारों का।
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेसा लाया है।।
चलो भुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
--------------
जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पाओ के छालो को।
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है।।
चलो भुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
-------------
वैष्णो देवी के मंदिर में, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते-रोते आते हैं, हंसते-हंसते जाते है।
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है।।
चलो भुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
-------------
मैं भी तो एक माँ हूं माता,
माँ ही माँ को पहचाने।
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने।
उस का खून मे देखूं कैसे, जिस को दूध पिलाया है।।
चलो भुलावा आया है, माता ने बुलाया है।