फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Replace Your Toothbrush If your oral health deteriorating change the brush immediately in these cases also

Replace Your Toothbrush: ओरल हेल्थ हो रही है खराब? तो पुराना होने पर ही नहीं इन मामलों में भी तुरंत बदलें ब्रश

Wed, 12 Feb 2025 10:05 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Feb 2025 10:05 AM IST
सार

Oral Health: ओरल हेल्थ सही बनाने के लिए रोजाना ठीक से ब्रश करना बहुत जरूरी है। हालांकि, सही से ब्रश करने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि सही टूथपेस्ट से दांतों को मांजना बल्कि इसका मतलब यह भी है कि आप कितने समय में अपना ब्रश चेंज करते हैं।  

विज्ञापन
Replace Your Toothbrush If your oral health deteriorating change the brush immediately in these cases also
कब-कब बदल लेना चाहिए टूथब्रश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

Brushing Teeth: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपना ध्यान रखना भूल जाता है। ऐसे में उसे खुद नहीं पता होता कि क्या खानपान उसके लिए बेहतर है और क्या नहीं। हालांकि, बीमारियां अपनी भूमिका निभाने से पीछे नहीं हटती हैं। आज के लोगों में अक्सर दांतों में कैविटी लगने की परेशानी सामने आती है। यह हर उम्र के इंसान को हो जाती है और इसके साथ ही ओरल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है। ओरल हेल्थ सही बनाने के लिए रोजाना ठीक से ब्रश करना बहुत जरूरी है। हालांकि, सही से ब्रश करने का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि सही टूथपेस्ट से दांतों को मांजना बल्कि इसका मतलब यह भी है कि आप कितने समय में अपना ब्रश चेंज करते हैं।  तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कितने-कितने समय में अपना ब्रश चेंज करने की जरूरत है, जिससे आपका ओरल हेल्थ बेहतर बना रहे।

विज्ञापन

Replace Your Toothbrush If your oral health deteriorating change the brush immediately in these cases also
कब-कब बदल लेना चाहिए टूथब्रश - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है सही से ब्रश करने का मकसद?
ब्रश करने का सही मकसद यही है कि रोजाना दांतों की अच्छे से सफाई हो। अच्छे से ब्रश करने से हम कैविटी और दांतों की सड़न से अपना बचाव कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि एक ही ब्रश को ज्यादा दिनों तक यूज करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और उसकी सफाई करने की क्षमता भी खत्म हो जाती है। इससे ओरल हेल्थ को भी काफी नुकसान पहुंचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Replace Your Toothbrush If your oral health deteriorating change the brush immediately in these cases also
कब-कब बदल लेना चाहिए टूथब्रश - फोटो : इंस्टाग्राम

कब-कब बदल लेना चाहिए ब्रश?
ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए टूथब्रश को समय-समय पर बदल लेना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि हर तीन से चार महीने में आपको अपना टूथब्रश बदल लेना चाहिए। इससे आपका ओरल हेल्थ काफी बेहतर रहता है।

विज्ञापन

Replace Your Toothbrush If your oral health deteriorating change the brush immediately in these cases also
कब-कब बदल लेना चाहिए टूथब्रश - फोटो : इंस्टाग्राम
जानें कब है ब्रश बदलने का सही समय?

1. जब टूथब्रश के ब्रिसल फैल गए हो या फिर टेढ़े हो गए हो
2. अगर आप तेजी से ब्रश करते हैं तो फिर हर दूसरे महीने में अपना टूथब्रश बदलें
3. अगर आप गंभीर रूप से बीमार हैं तो आपको तुरंत अपना ब्रश बदल लेना चाहिए
4. अगर आप इलेक्ट्रिक ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो हर तीसरे महीने में इसे बदल लेना चाहिए, इससे ओरल हाइजीन दुरुस्त रहती है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed