फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   top signs of serious and good boyfriend

ये खूबियां आपको बनाएंगी अच्छा ब्वॉयफ्रेंड!

Thu, 13 Feb 2014 12:00 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
top signs of serious and good boyfriend

आमतौर पर लड़के ये जानना चाहते हैं कि अच्छे ब्वॉयफ्रेंड की क्या खूबियां होनी चाहिए। क्या आप भी अच्छा ब्वॉयफ्रेंड बनना चाहते हैं तो आपको इन खूबियों पर गौर करना होगा।

विज्ञापन


यदि आपमें आगे दी गई खूबियां हैं तो आप निश्चित तौर पर एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड बन सकते हो। आइए जानें, अच्छे ब्वॉयफ्रेंड की कुछ खूबियों के बारे में।

आप हर दूसरे दिन मिलते हैं

top signs of serious and good boyfriend

आप उनके बिना रह नहीं पाते या फिर उन्हें देखे बिना आपको चैन नहीं मिलता। आप इसके लिए हरदम कोशिश करते हैं कि एक बार आप उनको देख लें। यदि आप उनसे मिलने और उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं तो आप अच्छे ब्वॉयफ्रेंड की कैटेगिरी में आते हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर बात करते हैं शेयर

top signs of serious and good boyfriend

आपने उनसे अपने दिल की, अपने आसपास की, अपने माहौल की यहां तक की अपने सेक्सुअल लाइफ की बातें भी शेयर की हैं। आपने उनसे अपने ब्रेकअप्स या क्रश के बारे में बात की है तो ये बातें और चीजों की शेयरिंग आपकी एक बड़ी खूबी है।

विज्ञापन

देते हैं गिफ्ट्स

top signs of serious and good boyfriend

आप अक्सर उनके लिए कुछ ना कुछ लेकर आते हैं। आप उन्हें हर रोज गुड मॉर्निंग और गुड नाइट विश करते हैं। आप उन्हें बर्थडे से लेकर हर स्पेशल दिन पर विश करते हैं तो आपसे अच्छा ब्वॉयफ्रेंड कोई हो ही नहीं सकता।

बहुत केयरिंग हैं आप

top signs of serious and good boyfriend

आप उनकी बहुत केयर करते हैं। उन्हें घर छोड़ने जाते हैं। अगर वो बीमार पड़ जाए या उनके घर में कोई बीमार हो तो आपको तकलीफ होती है और आप हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैँ। यदि ये सच है तो आपका रिलेशनशिप दूर तक जा सकता है।

कमाई के बारे में करते हैँ बात

top signs of serious and good boyfriend

आप अपनी पार्टनर को अपनी सैलरी, इनकम का जरिया और फ्यूचर प्लान, हेल्‍थ प्लान, इवेंस्टमेंट इत्यादि के बारे में बताते हैं और वो भी आपसे यही सब शेयर करती हैं तो आपका रिश्ता बहुत मजबूत है आपको डरने की बात नहीं।

पता हैं उनके ‌हर प्लान

top signs of serious and good boyfriend

आप दोनों को एक-दूसरे के बारे में पता है कि दोनों के फ्यूचा प्लान क्या हैं। दोनों आने वाले दिन में क्या करने वाले हैं या किससे मिलने वाले हैं। यदि आप अपने दिनभर का अपडेट बिना पार्टनर से पूछे उन्हें बताते हैं तो ये एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड की खूबी है।

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर हैं साथ

top signs of serious and good boyfriend

यदि आप दोनों के फ्रेंड्स सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में जानते हैं। आप अपने फ्रेंड्स से अपनी पार्टनर को मिलवाते हैं। आप अपने ऑनलाइन एकाउंट्स के पासवर्ड शेयर करते हैं। एकसाथ अपने पार्टनर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो लगाते हैं। साथ ही आप अपने फ्रेंड्स के सीक्रेट भी अपनी पार्टनर से शेयर करते हैं तो आप लॉयल ब्वॉयफ्रेंड है आप पर पूरी तरह से विश्वास किया जा सकता है।

ये काम भी बनाएगा आपको अच्छा ब्वॉयफ्रेंड

top signs of serious and good boyfriend

यदि आप अपनी पार्टनर के सामने गैस (Fart) पास करते हैं तो इसका मतलब ये है कि आप निजी तौर पर हर मामले में अपनी पार्टनर के सामने खुले हुए हैं। इतना ही नहीं, यदि आप अपी पार्टनर के सामने पायजामे में है तो भी आप एक अच्छे ब्वॉयफ्रेंड की फेहरिस्त में आते हैं।

यदि आपमें ये खूबियां हैं तो आपको एक अच्छा ब्वॉयफ्रेंड बनने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed