फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Tips To Enjoy Honeymoon

हनीमून को यूं करें एंज्वॉय

Tue, 24 Sep 2013 05:42 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:42 PM IST
Tips To Enjoy Honeymoon

श्वेता को अपने पहले हनीमून पर अपने बेड पर एक बॉक्स मिला जिसमें बहुत ही सुंदर लवबर्ड्स का रिंग था। श्वेता उसे देखकर बहुत खुश हुई। रिंग हाथ में लेते ही 'आईलवयू' की टोन बजने लगी। तभी अचानक से श्वेता का हस्बेंड रेड रोज का एक गुलदस्ता लेकर आया, आते ही हस्बेंड ने श्वेता को दिया और कहा कि 'तुमने मेरी जिंदगी बना दी'।



आज भी वो तोहफे और सरप्राइज को याद करती है। यदि आप भी अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको इन टिप्स को अपनाना चाहिए।

एक-दूसरे को सरप्राइज दें
श्वेता को अपने हनीमून पर जो सरप्राइज मिला उसे वो आज तक नहीं भूली है। आपको भी अपने पार्टनर को हनीमून पर ऐसा ही सरप्राइज देना चाहिए जो उन्हें हमेशा याद रहे।


पढ़ें: सेक्स को करना है एंज्वॉय, तो अपनाएं ये उपाय
विज्ञापन


लॉन्ग वॉक पर जाएं
एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर बीच पर या किसी ऐसी रोमांटिक जगह जाएं, वहां जाकर पार्टनर और आपको सिर्फ यही महसूस हो कि दुनिया में इससे खूबसूरत जगह कोई और नहीं। आप लाइफ में बहुत बार वॉक पर जा सकते हैं लेकिन हनीमून पर लॉन्ग वॉक पर जाना अपने आपमें आपके हनीमून को स्पेशल बनाता है।

रोमांटिक डिनर
आपने कई बार कैंडल लाइट डिनर की सोची होगी। हनीमून एक ऐसा समय है जब आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर या किसी रोमांटिक जगह पर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। आप चाहे तो पार्टनर के लिए रोमांटिक डिनर सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं। आप अपने डिनर को स्पेशल बनाने के लिए खुद से डेकोरशन या फिर खुद से कुछ फूड भी बना सकते हैं।

पढ़ें: 7 फंडे अपनाए, शादी को बनाएं खुशहाल


वाटर स्पोर्ट्स या ट्रैकिंग
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए आप ट्रैकिंग या वाटर स्पोर्ट्स जैसी चीजों को भी प्लान कर सकते हैं। इससे आपको अपने पार्टनर को जानने और उनके करीब जाने का मौका मिलेगा।

कुछ शरारत हो जाए
हनीमून पर शरारत भी जरूरी है। पार्टनर के फेस पर हंसी लाने और उनके साथ कुछ शरारत करने के लिए आप वाइल्ड फेंटेसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कुछ अजीबो-गरीब ड्रेस पहनकर या फिर पार्टनर के लिए सेक्सी लॉन्जरी लाकर उनके साथ शरारत भी कर सकते हैं।

फ्लॉवर्स और लव लेटर्स
महिलाओं को फ्लॉवर्स बहुत पसंद आते हैं। आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उनके लिए रेड रोज ले सकते हैं।

साथ ही आप पार्टनर के लिए लव लेटर्स लिख सकते हैं। बेशक, आपको मॉडर्न टेक के जमाने में लव लेटर्स का ट्रेंड पुराना लगे लेकिन हनीमून को यादगार बनाने और अपने प्यार को प्रभावी तरीके से एक्सप्रेस करने के लिए लव लेटर बेहतर ऑप्शन है।

आप इन छोटे-छोटे आसान टिप्स को अपनाकर अपने हनीमून को निश्चित तौर पर यादगार बना सकते हैं।

पढ़ें: इन सितारों को है सेक्स की लत

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed