फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Signs That Your Boyfriend Wants To Break Up

कहीं पार्टनर इग्नोर तो नहीं कर रहा?

Tue, 24 Sep 2013 05:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
Signs That Your Boyfriend Wants To Break Up

कई बार हम प्यार में इतने अंधे हो जाते हैं कि अपने आसपास की सच्चाई नजर नहीं आती। कई बार तो प्यार के चक्कर में हमें अहसास ही नहीं होता कि पार्टनर चीटिंग भी कर सकता है या कर रहा है।

विज्ञापन


कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि आपका पार्टनर आपसे पीछा छुड़ाने या ब्रेकअप करने का मन बना रहा है और आपको इसका अहसास भी नहीं है।

लेकिन आप पार्टनर की कुछ एक्टिविटीज पर ध्यान देकर समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर आपसे बोर हो गया है या नहीं। आइए जानें, ऐसी कौन सी एक्टिविटीज हैं जिससे आप जान सकते हैं कि आपका पार्टनर ब्रेकअप करने के मूड में है या नहीं।
विज्ञापन


बात करने से बचेगा
अगर आपका पार्टनर आपसे ब्रेकअप करने का मन बना चुका है तो सबसे पहले वो आपसे बात करने से बचने लगेगा। वह कोशिश करेगा कि आपसे कम से कम बात करें। अपनी लाइफ के बारे में कम से कम चीजों को डिस्कस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेस्टफ्रेंड से शादी में नहीं है कोई बुराई

लगातार झगड़ा
कई बार जब आप एक-दूसरे से इरिटेट होने लगते हैं तो आप खुद-ब-खुद बिना किसी कारण के पार्टनर से झगड़ा करने लगते हैं। बोरियत की स्थिति में हो सकता है कि आपका पार्टनर भी आपसे झगड़े करने के बहाने ढूंढने की कोशिश करे।

बदलाव की बातें
जब आपका पार्टनर आपसे पीछा छुड़ाने का मन बना रहा होगा तो अक्सर उसकी बातों में आपको बदलाव की बातें सुनाई दे सकती हैं। वह लाइफ में कुछ नया, जॉब चेंज करना, कुछ एडवेंचर करना जैसी बातें बार-बार कर सकता है।

सेक्स से दूर भागेगा
अगर आप अपने पार्टनर के साथ फिजिकल इंटीमेट हैं तो ब्रेकअप का मूड बनने के बाद हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे फिजिकल इंटीमेट होने से बचे। या फिर कोई बहाना बनाए।


पढ़ें: 'शॉवर सेक्स' को यूं करें एंज्वॉय

फेसबुक स्टेटस में बदलाव
किसी भी रिश्ते की सच्चाई को जानने के लिए फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स बहुत फायदेमंद साबित हो रही हैं। हो सकता है कि आपका पार्टनर अपना फेसबुक स्टेटस बदलकर सिंगल कर दें या फिर अपने स्टेटस पर कुछ इस तरह के हिंट दे कि वो आपसे दूर जना चाहता है।

अकेले समय बिताएगा
जब कोई किसी रिश्ते से दूर भाग रहा होता है तो उसे अकेलापन सबसे ज्यादा भाता है। यदि आपका पार्टनर हरदम अकेला रहे या फिर अकेला रहने की बात करें तो आप समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर आपसे ब्रेकअप चाहता है।

देखें: जब शाहरूख ने दिया खुलेआम चुम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed