{"_id":"a2e00b18aa082d287b2857cd936e9784","slug":"romance-in-the-rain-tips-for-married-couples","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बरसात रोमांस को यूं करें एंज्वॉय","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इस बरसात रोमांस को यूं करें एंज्वॉय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो ये प्यार करने का सबसे बेहतर मौसम है। इस मौसम में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस के पलों को बेहद खूबसूरती के साथ जी सकते हैं।
विज्ञापन
खासतौर पर मैरिड कपल अगर अपनी लवलाइफ में कुछ ताजगी लाना चाहते हैं तो उनके लिए अपने रिश्ते को तरोताजा करने का बेहतर समय है। आइए जानें, रिमझिम बूंदों के साथ रोमांस को कैसे करें एंज्वॉय।
विज्ञापन
फेवरेट डिश बनाएं
रिमझिम बूंदों में खाने का मजा कुछ और ही है। ऐसे मौसम में आप अपने पार्टनर के लिए उनकी कोई फेवरेट चीज बनाएं। आप कुछ ऐसा बनाएं जिससे आप बिना कहें अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकें। आप चाहें तो पार्टनर को खाने में 'आईलवयू' मैसेज भी लिखकर दे सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: इन सितारों को है सेक्स की लत
म्यूजिक है बेहतर ऑप्शन
रेनी सीजन में पार्टनर के साथ उनकी और अपनी पसंद का म्यूजिक चलाएं और साथ में रोमानी पल बिताएं। आप चाहे तो साथ में डांस भी कर सकते हैं।
इससे आप दोनों के बीच अधिक नजदीकियां आएंगी और रिमझिम मौसम में नजदीकियां किसे नहीं भाती।
'रेनी डेट' नॉट ए बैड आइडिया
डेटिंग किसे नहीं भाती और जब बात हो रेनी सीजन में पार्टनर की डेटिंग की तो बात अलग ही है। आप अपने पार्टनर के करीब जाने के लिए, पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए उन्हें 'रेनी डेट' पर ले जा सकते हैं।
पढ़ें: 7 फंडे अपनाए, शादी को बनाएं खुशहाल
रेन डांस
पार्टनर को खुश करने का और रोमांटिक पलों को संजोने का सबसे बेहतर तरीका है रेनी डांस। आप चाहे तो पार्टनर के साथ बरसात में रेन डांस कर सकते हैं। आप पार्टनर को रेन डांस के लिए ऑफर भी कर सकते हैं। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा और आपके लिए उनका प्यार भी दुगुना हो जाएगा।
पढ़ें: सेक्स को करना है एंज्वॉय, तो अपनाएं ये उपाय