टीवी जगत के मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। ये दोनों एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। अगर आप भी परफेक्ट रिलेशनशिप के टिप्स लेना चाहते हैं तो इन दोनों के वैवाहिक जीवन से ले सकते हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हैं। इन तस्वीरों में इनकी गजब की कैमस्ट्री देखते को मिलती है। आइए आज आपको बताते हैं एक परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए दिव्यांका और विवेक क्या करते हैं....
{"_id":"5f0c77708ebc3e74a76e2008","slug":"relationship-qualities-learn-perfect-married-life-skills-qualities-from-divyanka-and-vivek","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए दिव्यांका और विवेक दहिया से ले सकते हैं ये टिप्स ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
एक परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए दिव्यांका और विवेक दहिया से ले सकते हैं ये टिप्स
Thu, 15 Oct 2020 10:24 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
टीवी जगत के मशहूर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया- फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
Divyanka and Vivek
- फोटो : instagram
अपने जीवन के खास पलों को साथ में बिताते हैं
- दिव्यांका और विवेक अपने जीवन के खास पलों को साथ में बिताते हैं। व्यस्त होने के बाद भी वे एक दूसरे के लिए समय निकालते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप भी हेल्दी और परफेक्ट हो तो अपने जीवन के बेहतरीन पल जैसे- मैरिज एनिवर्सरी, जन्मदिन साथ में मिलकर मनाएं।
दिव्यांका और विवेक हर काम में एक- दूसरे का पूरा साथ देते हैं- फाइल फोटो
- फोटो : social media
एक दूसरे के लिए करते हैं कुकिंग
- दिव्यांका और विवेक हर काम में एक- दूसरे का पूरा साथ देते हैं। विवेक भी दिव्यांका के लिए कुकिंग करते हैं और उनको उनकी मनपसंद चीजें बनाकर खिलाते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप परफेक्ट हो तो एक दूसरे के लिए कुकिंग करें। एक हेल्दी रिलेशनशिप बनाने में पति और पत्नी दोनों का सहयोग रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांका और विवेक एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं- फाइल फोटो
- फोटो : social media
दोनों रखते हैं एक दूसरे का ख्याल
- दिव्यांका और विवेक एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। दिव्यांका बच्चों की तरह विवेक का ध्यान रखती हैं। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि विवेक काफी लविंग और केयरिंग हैं और अपनी भावनाओं को खूलकर व्यक्त करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप मजबूत बने तो एक दूसरे का ख्याल रखें और अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करें।
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया
- फोटो : social media
विवेक निभाते हैं साथ...
- दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विवेक ओपन माइंडिड पर्सन हैं और उनका पूरा साथ निभाते हैं। दिव्यांका को कभी भी विवेक किसी काम के लिए नहीं रोकते हैं और घर के कामों में भी उनका पूरा साथ निभाते हैं। एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए लड़कों को विवेक की इस आदत को अपना लेना चाहिए।