फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Happy Parsi New Year 2023 Wishes In Hindi Navroz Mubarak Greetings

Parsi New Year 2023: आज है भारत में पारसी नववर्ष, शुभकामना संदेश भेजकर साझा करें खुशियां

Wed, 16 Aug 2023 01:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

परिवार और दोस्तों को नवरोज की शुभकामनाएं देते हुए पारसी नववर्ष को उत्साह से मना सकते हैं। यहां नवरोज की मुबारकबाद देने के लिए कुछ आकर्षक संदेश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Happy Parsi New Year 2023 Wishes In Hindi Navroz Mubarak Greetings
Parsi New Year - फोटो : istock

विस्तार

Happy Parsi New Year 2023 Wishes in Hindi: दुनियाभर में 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है और अंग्रेजी कैलेंडर बदल जाता है। हालांकि हिंदू और इस्लाम समेत कई धर्मों का अपना कैलेंडर होता है, जिसके मुताबिक नववर्ष की तिथि अलग अलग होती है। 15 अगस्त के अगले दिन यानी 16 अगस्त को भारत में पारसी नववर्ष मनाया जाता है। भारत में आज पारसी समुदाय का नववर्ष है, जिसे वह बेहद उत्साह के साथ मना रहे हैं। इस खास मौके को पारसी समुदाय के साथ ही भारत में लगभग हर धर्म के लोग मिलकर खुशियां मनाते हैं।

विज्ञापन

 

पारसी समुदाय के नववर्ष को नवरोज कहा जाता है, जो साल में दो बार मनाया जाता है। पहला 21 मार्च और दूसरा 16 अगस्त को। पारसी समुदाय के लोग 360 दिन का ही साल मनाते हैं। इस दिन राजा जमशेद को याद किया जाता है, जिन्होंने इस दिन लगभग 3 हजार साल पहले ईरान में सिंहासन ग्रहण किया था। परिवार और दोस्तों को नवरोज की शुभकामनाएं देते हुए पारसी नववर्ष को उत्साह से मना सकते हैं। यहां नवरोज की मुबारकबाद देने के लिए कुछ आकर्षक संदेश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

पारसी नववर्ष के शुभकामना संदेश
 

नववर्ष के पावन पर्व पर है यही शुभ संदेश
हर दिन आपके जीवन में आएं खुशियां विशेष।

नवरोज मुबारक।

---------------x---------------



घर में आई खुशियों की बधाई
पुराने साल को करो अलविदा
मिलकर मनाओ पारसी नववर्ष मेरे भाई

नवरोज मुबारक।

---------------x---------------



नवरोज आया, साथ नया साल लाया
इस नव वर्ष में आओ मिल लें गले
और मनाएं नवरोज दिल से।

नवरोज मुबारक।

---------------x---------------



पारसी नवरोज मंगलमय हो,
नववर्ष की पावन बेला में यही शुभ संदेश
हर दिन जीवन में आए खुशियां,
यही है पारसी नवरोज पर शुभकामना।

नवरोज मुबारक।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed