फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   books to help you get over a break-up

ब्रेकअप के तनाव से निजात दिलाएंगी ये किताबें

Tue, 23 Dec 2014 11:13 AM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
books to help you get over a break-up

लड़का हो या लड़की ब्रेकअप के तनाव से बाहर आने के लिए हर किसी को दिक्कतें आती हैं। कोई-कोई तो ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन में भी आ जाता है।

विज्ञापन


यदि आप भी जानना चाहते हैं ब्रेकअप से कैसे उबरे, तो उसके लिए कुछ किताबें आपकी मदद कर सकती हैं। द हेल्थ साइट ने कुछ ऐसी ही किताबों की सूची बनाई है। जानिए, कौन सी किताबें है जो ब्रेकअप से दिला सकती हैं निजात।

विज्ञापन

लड़कियों के लिए है ये किताब

books to help you get over a break-up

'Greg Behrendt' द्वारा लिखी गई 'It’s Called a Breakup Because It’s Broken' किताब खासतौर पर लड़कियों के लिए है। इस किताब में बताया गया है कि लड़कियां कैसे आसानी से ब्रेकअप से उभर सकती हैं।

ब्रेकअप की टेंशन दूर होगी

books to help you get over a break-up

'Melissa Kantor' द्वारा लिखे नॉवेल 'The Breakup Bible' में लोगों को ब्रेकअप की टेंशन से निजात पाने के लिए कई आसान टिप्स दिए हुए हैं। इस किताब में लड़कियों के लिए खास टिप्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

अंधेरे से बाहर निकालेगी ये

books to help you get over a break-up

'Eckhart Tolle' द्वारा लिखे नॉवेल 'The Power of Now' किताब खासतौर पर उस समय काम आती है जब आप अपने आपको अंधेरे में डूबा हुआ महसूस करते हैं। इस किताब में ‌‌दिए गए टिप्स काफी उपयोगी और व्यवहारिक है।

तलाक लेने वालों के लिए है ये

books to help you get over a break-up

'Bruce Fisher' की किताब 'Rebuilding: When Your Relationship Ends' खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिनका तलाक हो चुका है।

ये किताब दो दशकों की रिसर्च के बाद लिखी गई है और इसमें 19 टिप्स दिए हुए हैं जिसे अपनाकर तलाक की परिस्थितियों को सामान्य करने में मदद मिलेगी।

इमोशंस को कंट्रोल करेगी

books to help you get over a break-up

'Howard Bronson and Mike Riley' द्वारा लिखी किताब 'How to Heal a Broken Heart in 30 Days' में बताया गया है कि कैसे सकारात्मक रूप से अपने इमोशंस को कंट्रोल करते हुए जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं।

5 लेवल पर टेंशन दूर करेगी

books to help you get over a break-up

'Susan Anderson' द्वारा लिखी गई किताब 'The Journey From Abandonment to Healing' में 5 अलग-अलग स्तरों पर ब्रेकअप से निजात पाने के टिप्स दिए हुए हैं। कई टिप्स के साथ आसानी से इस किताब को पढ़कर ब्रेकअप की टेंशन को दूर किया जा सकता है।

व्यवहार में लाएगी बदलाव

books to help you get over a break-up

'Susan J. Elliott' की किताब 'Getting Past Your Break-Up: How to Turn a Devastating Loss into the Best Thing That Ever Happened to You' में बताया गया है कि कैसे अपने व्यवहार में बदलाव लाकर खराब रिश्तों से बाहर निकला जा सकता है। साथ ही इसमें बताया गया है कि आप इस रिश्ते से निकलने के बाद आगे क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed