Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Kartik Purnima 2026 Vrat Date Time Fasting Rules Importance Katha In Hindi

कार्तिक पूर्णिमा की 5 पौराणिक कथाएं और उनका महत्व, जानिए क्यों खास है यह तिथि

Tue, 24 Nov 2026 01:47 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से जाता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरारी नाम के राक्षस का वध किया था। इसी कारण भगवान शिव का एक नाम त्रिपुरारी भी है। 

विज्ञापन
Kartik Purnima 2026 Vrat Date Time Fasting Rules Importance Katha In Hindi
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को पुण्य, भक्ति और देव आराधना का विशेष पर्व माना गया है। कार्तिक मास की इस पूर्णिमा का धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए गंगा स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवताओं ने भगवान शिव की विजय की खुशी में काशी में दीपोत्सव मनाया था।
विज्ञापन


त्रिपुरासुर के अंत से महादेव कहलाए त्रिपुरारी
पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक शक्तिशाली राक्षस का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। त्रिपुरासुर के संहार से प्रसन्न होकर देवताओं ने भगवान शिव की स्तुति की और उन्हें त्रिपुरारी नाम दिया। कहा जाता है कि महादेव की इस विजय पर देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था।  इस दिन काशी में गंगा घाटों पर दीपदान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


मत्स्य रूप में प्रकट होकर भगवान विष्णु ने बचाए वेद
पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रलय काल में जब संपूर्ण सृष्टि जलमग्न हो गई थी, तब भगवान विष्णु ने मत्स्य रूप धारण कर सृष्टि और वेदों की रक्षा की थी। मान्यता है कि भगवान का यह दिव्य अवतार सृष्टि को पुनः व्यवस्थित करने और ज्ञान की रक्षा के लिए हुआ था।  इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करने से विशेष पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडवों ने किया था पितरों की शांति के लिए दीपदान
महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपने परिजनों और प्रियजनों की मृत्यु से अत्यंत दुखी थे। युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से उपाय पूछा। पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रीकृष्ण ने उन्हें पितरों के निमित्त गंगा स्नान, तर्पण और दीपदान करने का मार्ग बताया। इसके बाद पांडवों ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण और दीपदान किया।

तुलसी-शालिग्राम विवाह से जुड़ी है पुण्य की मान्यता
कई स्थानों पर तुलसी विवाह का उत्सव कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी रहती है और कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजन करने से विशेष पुण्य फल मिलता है।


पुष्कर सरोवर में ब्रह्मा जी की उपस्थिति का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी का पुष्कर में यज्ञ संपन्न हुआ था। पुष्कर सरोवर को अत्यंत पवित्र माना जाता है और यहां कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु पुष्कर पहुंचकर सरोवर में स्नान करते हैं और ब्रह्मा जी के मंदिर में दर्शन-पूजन करते हैं। मान्यता है कि इस दिन पुष्कर में स्नान, दान और दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed