{"_id":"6b05476b93664e365a0de331","slug":"politics-won-t-flourish-by-defaming-nation-bjp-hits-out-at-rahul-gandhi-says-public-will-never-accept-this-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'देश को बदनाम करने से नहीं चमकेगी राजनीति': राहुल गांधी पर भाजपा का वार, कहा- जनता कभी नहीं करेगी स्वीकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'देश को बदनाम करने से नहीं चमकेगी राजनीति': राहुल गांधी पर भाजपा का वार, कहा- जनता कभी नहीं करेगी स्वीकार
Tue, 24 Nov 2026 01:47 PM IST
प्रशांत तिवारी
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:47 PM IST
सार
अमेरिका में भारतीय अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि देश के प्रति नकारात्मक सोच रखने वाले नेता को जनता स्वीकार नहीं करेगी। वहीं, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने पंजाब समेत पूरे देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
प्रदीप भंडारी, भाजपा प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका दौरे के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था और चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा ने जोरदार हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी भले ही विदेश जाकर अपनी राजनीति को दोबारा चमकाने की कोशिश करें, लेकिन देश के खिलाफ नकारात्मक बातें करने वाले नेता को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। राहुल के अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
विज्ञापन
भारत की बढ़ती ताकत का किया जिक्र
प्रदीप भंडारी ने भारत की आर्थिक और वैश्विक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत एशिया की तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने यह भी कहा कि गोल्डमैन सैक्स और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भंडारी ने कहा कि वह विदेश की जमीन से अपनी राजनीतिक पारी दोबारा शुरू करने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन देश के प्रति नफरत रखने वाले व्यक्ति को भारत की जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।
विज्ञापन
एशिया में तीसरे नंबर पर भारत
लोवी इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया में भारत तीसरे सबसे ताकतवर देश के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर चुका है। भारत का स्कोर 0.5 अंक बढ़कर 40.5 हो गया है। वहीं, चीन का स्कोर 73.6 और अमेरिका का 78.9 है। रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेताओं में भी जगह दी गई है।
ये भी पढ़ें: शरजील-उमर को मिलेगी जमानत?: सुप्रीम कोर्ट में मामले पर कल होगी सुनवाई, पिछले छह साल से जेल में बंद हैं दोनों
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल ने क्या कहा था?
दरअसल, राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट की ओर बढ़ रही है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर कमजोर है और शिक्षा व्यवस्था में भी कई बड़ी खामियां हैं। राहुल ने 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' जैसी सरकारी योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि इनसे देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत करने में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। उनके इसी बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
