ईशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी कर फिल्मी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ईशा ने भरत से लव मैरिज की थी।आइए जानते हैं आखिर कैसे ईशा के दिल पर भरत के प्यार ने दस्तक दी। जानते हैं उनकी रियल लाइफ की फिल्मी लव स्टोरी के बारे में।
ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। भरत, ईशा के बचपन के दोस्त थे।महज 13 साल की उम्र में भरत ईशा देओल पर दिल हार बैठे थे। दोनों की पढ़ाई अलग-अलग स्कूलों में हुई है।ईशा जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ती थीं तो भरत बांद्रा के लर्नर्स अकादमी स्कूल में पढ़ते थे।दोनों की मुलाकात तब होती थी जब स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल कम्पटीशन होता था।
एक इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने बताया कि पूरे बांद्रा में भरत के स्कूल में ही सबसे स्मार्ट दिखने वाले लड़के पढ़ते थे।उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात पहली बार स्कूल के द्वारा आयोजित इंटर स्कूल कम्पटीशन में हुई।जहां मैंने एक टिश्यू पेपर पर भरत को अपना फोन नंबर लिख कर दिया था।
इस इंटरव्यू के दौरान ईशा ने कहा कि एक बार भरत ने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की थी तो मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।उस वक्त मैंने उससे कहा था तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की? उस वक्त हम लोग इन-मैच्योर थे। ईशा ने कहा कि उसके बाद मैंने भरत से बातचीत करना बंद कर दिया था। कई साल तक दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। हालांकि भरत की तरफ से ईशा का प्यार कभी भी कम नहीं हुआ। भरत ईशा की छोटी बहन आहना के भी करीबी दोस्त थे। 10 साल तक बातचीत न होने के बाद इन दोनों मुलाकात निगारा फॉल्स पर दोनों मिले।
उस वक्त भरत ने ईशा से पूछा कि वह उनका हाथ पकड़ सकते हैं? ईशा ने तुरंत हां कर दी। ईशा ने पूरी बात हेमा मालिनी को बताई।भरत हेमा मालिनी से मिलने के बाद धर्मेंद्र से मिले।दोनों ने एक घंटे तक एक दूसरे से अकेले बात की। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।ईशा पांच साल बाद मां बनी हैं।साल 2004 से 2011 तक ईशा ने महज 23 फिल्में की।इन फिल्मों में कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप।