फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   best flirting tips

'फ्लर्टिंग डे' स्पेशल: फ्लर्टिंग के ये पांच रूल्स कभी न भूलें

Tue, 24 Sep 2013 05:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
best flirting tips

18 फरवरी को 'फ्लर्टिंग डे' सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्लर्टिंग भी एक कला है। यदि आप फ्लर्टिंग को हल्के में लेंगे तो हो सकता है आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़े।

विज्ञापन


कई शोधों में यह साबित हो चुका है कि प्रेम संबंधों को लंबे समय तक चलाने के लिए फ्लर्टिंग एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। फर्ल्ट करने के भी कुछ रूल्स होते हैं। यानी आपको चाहिए कि आप फ्लर्ट करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए जानें फ्लर्ट से पहले की जरूरी पांच बातें-
विज्ञापन


रूल 1: सच्चाई को जानें
फ्लर्टिंग से पहले आपको खुद का मूल्यांकन करना चाहिए। आप कैसे दिखते हैं इसके लिए खुद को 1 से 10 के बीच प्वाइंट्स दें। लेकिन इस मामले में आपको पूरी तरह से ईमानदार होने की जरूरत है। आपको अपने ऊपर काम करने की जरूरत है। कोई भी लड़की आपको तभी पसंद करेगी जब आपको उसको सूट करेंगे अन्यथा आपकी थोड़ी सी भी गलती आपको मजाक का पात्र बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूल 2: कंफर्ट लेवल बनाएं
फ्लर्टिंग तभी बेहतर तरीके से की जा सकती है जब कोई लड़का या लड़की आपके आसपास खुद सहज महसूस करें। यदि वे आपके पास सहज महसूस करते भी हैं तो भी आपको चाहिए कि आप जाकर खुद पहल करें। आपको अपना कंफर्ट लेवेल बनाना जरूरी है।

रूल 3: चुनाव ध्यान से करें
ऐसा नहीं कि आप किसी के पास जाकर फ्लर्टिंग करना शुरू कर दें। आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आप किसके साथ फ्लर्टिंग कर रहे हैं। अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कुछ लड़कियों को ये बात पसंद नहीं आती कि कोई लड़का उनके साथ फ्लर्ट करें। आपको हर लड़की से बात करने से बचना चाहिए।

रूल 4: कॉमन सेंस और ह्यूमर
फ्लर्टिंग का बेहतर तरीका है- सिंपल रहना। यानी आपकी बातचीत में गंभीरता कम हो हंसी-मजाक ज्यादा। बातचीत के दौरान कोई ऐसी बात ना कहें या ही मजाक करें जिसे आपके फ्रेंड को समझने में वक्त लगे। आपको कॉमन सेंस के साथ ह्यूमर का इस्तेमाल करना आना चाहिए।


रूल 5: समय उचित हो
फ्लर्टिंग के लिए सही समय भी जरूरी होता है। आपको माहौल देखकर ही फ्लर्टिंग करनी चाहिए। छोटी सी गलती से आप चूक सकते हैं। इसीलिए जरूरी है सही समय का इंतजार। इसके लिए आपको पहले माहौल का परखना और अपने साथी की रूचियों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed