फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Benefits Of Marrying Your Best Friend

बेस्टफ्रेंड से शादी में नहीं है कोई बुराई

Tue, 24 Sep 2013 05:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
Benefits Of Marrying Your Best Friend

किसी अजनबी के साथ पूरी जिंदगी बिताना कैसा होगा? बेशक, ये सोचकर ही आप तनाव में आ सकते हैं। कई बार ये चीज आपको डरा भी सकती है किसी ऐसे व्यक्ति से आप शादी करें जिसे आप बहुत कम जानते हैं।

विज्ञापन


लेकिन आपकी ये परेशानी हल हो सकती है अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करें जिसे आप बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। जी हां, ये कोई और नहीं आपका बेस्टफ्रेंड हो सकता है।
विज्ञापन


आपको पढ़कर अटपटा लग सकता है लेकिन जरा सोचिए, अजनबी से शादी करने से अच्छा बेस्ट फ्रेंड से शादी करना कितना बेहतर है। आइए जानें, बेस्टफ्रेंड से शादी करने के क्या फायदे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका अतीत नहीं है उनसे छिपा
आप दोनों एक-दूसरे के अतीत के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। आप उनकी फीलिंग्स को भी समझते हैं और आपको पता है कि उन्हें बतौर पार्टनर आपसे क्या चाहिए।

पढ़ें: इन सितारों को है सेक्स की लत

आप उनके साथ रहेंगे सहज
यूं तो आपको अंजान पार्टनर के साथ सहज होने और उन्हें जानने में महीनों लग सकते हैं लेकिन आप अपने बेस्टफ्रेंड को पहले से जानते हैं तो आपको उन्हें जानने और उनके सामने कंफर्टेबल होने में बहुत वक्त नहीं लगेगा। आपको अपने पार्टनर को इंप्रेस करने की भी जरूरत नहीं। वो आपकी वीयर्ड आदतों के बारे में भी जानता होगा, इसीलिए आपको उसके सामने असहज महसूस नहीं होगा।

कुछ भी जताने की जरूरत नहीं
बेस्टफ्रेंड से शादी करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको उन्हें कुछ भी जताने की जरूरत नहीं। आपको बेस्ट फ्रेंड से हस्बेंड या वाइफ में टर्न होने की भी जरूरत नहीं। आप जानते हैं कि बेस्टफ्रेंड को कैसे हैंडल करना है।

पढ़ें: सेक्स को करना है एंज्वॉय, तो अपनाएं ये उपाय


बातें करने के लिए होगा मसाला
जब आप बेस्टफ्रेंड से पार्टनर बन जाएंगे जो आप कभी बोर नहीं होंगे। आपके पास अलग-अलग टॉपिक्स पर बात करने के लिए बहुत कुछ होगा। आपको अपनी आदतें बदलने की जरूरत नहीं होगी। आपको अपने और पार्टनर के कॉमन इंटरेस्ट पता होंगे। बेस्ट फ्रेंड से शादी करके आप जैसे हैं वैसे ही रह सकते हैं।

काफी एक्साइटमेंट भरा है ये रिश्ता
ये बात सुनने में ही बेहद एक्साइटेड करने वाली है। आप अपने बेस्टफ्रेंड के रोमांटिक रूप को भी देख पाएंगे। फ्रेंडशिप से रिलेशनशिप में बदलना अपने आप में एक्साइटमेंट करने वाला है।

इन फायदों को पढ़कर अब तो आप समझ गए होंगे कि बेस्टफ्रेंड से शादी करने के कितने फायदे हैं। अब आप वाकई अपने बेस्टफ्रेंड से प्यार करते हैं लेकिन दोस्ती खत्म ना हो जाए इसलिए अब तक कह नहीं पाए, तो अब आप बेझिझक अपने बेस्टफ्रेंड से अपने प्यार का इजहार करें।

पढ़ें: 7 फंडे अपनाए, शादी को बनाएं खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed