फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   5 Universal Facts About Women

पुरुषों से आखिर क्या चाहती हैं महिलाएं?

Tue, 28 May 2013 12:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 28 May 2013 12:05 AM IST
5 Universal Facts About Women

पुरुषों से आखिर क्या चाहती हैं महिलाएं, यह समस्या दुनिया भर के पुरुषों की है। वह प्राय: समझ ही नहीं पाते?



पुरुष महिलाओं को खुश रखने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते। तब भी कई बार ऐसे मौके आते हैं कि वह समझ नहीं पाते कि उनको क्या पसंद है।

महिलाए पुरूषों के मुकाबले अधिक रहस्यमयी होती हैं। इसीलिए महिलाओं को ऐसा हमसफर चाहिए होता है जो उनकी बात कहे बिना ही समझ जाएं।

महिलाएं आर्थिक तौर पर फैशनेबल और स्टाइलिश पुरूषों को अधिक पसंद करती हैं लेकिन फिर भी यह जानना थोड़ा मुश्किल है कि महिलाओं को कब क्या चीज पसंद आ जाए।

आइए जानें, आखिर पुरूषों से क्या चाहती हैं महिलाएं-

* आमतौर पर महिलाएं पुरूषों में कुछ चीजों को तलाशती हैं जैसे- पुरुषों का भोलापन, पुरूषों की समझदारी और सोचने की शक्ति। महिलाओं को अधिकतर वहीं पुरूष पसंद आते हैं जो महिलाओं का सम्मान करें और मन में भेदभाव की भावना न रखें।

* महिलाएं अधिकतर संवेदनशील और अधिक प्यार करने वाले पुरूषों को ही पसंद करती हैं। ज्यादातर महिलाएं ऐसा हमसफर चाहती हैं जो उन्हें समझें और उनके काम को इज्जत दें।

* बहुत सी महिलाएं अपने पार्टनर को खुश करने की कोशिश करती हैं लेकिन महिलाएं ये चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए कुछ खास करें। महिलायें हमेशा उम्मीद करती हैं कि उनका पार्टनर उनको सरप्राइज दें या फिर कोई सरप्राइज प्लान करें।

* कई महिलाएं सेक्स के दौरान अपने पार्टनर से संतुष्ट नहीं होती, ऐसे में वे उम्मीद करती हैं कि सेक्स के दौरान उनका पार्टनर उनको पूरी तरह से खुश करें।

* महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता हैं, इसीलिए उन्हें ऐसे पुरूष अधिक पसंद आते हैं जो मौके की नजाकत देखते हुए उनकी तारीफ किए बिना नहीं भूलते।

* महिलाएं बहुत भावुक होती हैं इसीलिए अकसर महिलाएं अपने पार्टनर से सपोर्ट की उम्मीद करती है।

* आमतौर पर महिलाएं ऐसे पुरूषों को अधिक पसंद करती है जो प्यार भरी बातचीत करें और उनको समय दें।

* महिलाओं को डेटिंग करना पसंद होता है, ऐसे में वो बाहर घूमने-फिरने और डेटिंग करने वाले पुरूषों को अधिक पसंद करती है।

* कुछ महिलाएं ऐसे पुरूषों को बहुत अधिक पसंद करती हैं जो महिलाओं की आजादी के पक्षघर हो महिला के साथ होने के बावजूद उनके जीवन में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

* बहुत सी महिलाओं को ऐसे पुरूष बहुत अच्छें लगते हैं तो समय की नजाकत को समझते हो और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो।

* महिलाओं को बहुत अधिक झगडालू पुरूष पसंद नहीं जो बात-बात पर झगड़े और बात की तह तक जाने से पहले ही यथास्थिति को खराब कर दें।

* महिलाओं को अंहकारी और पुरूष होने के अहम वाले पुरूष बिल्कुल पसंद नहीं आते।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed