लड़कों की जिंदगी में जब पहली बार कोई लड़की आती है तो सिर्फ लड़कियां ही अपने रिश्ते को लेकर नर्वस नहीं होती। कई मौकों पर लड़के भी लड़कियों से ज्यादा नर्वस नजर आते हैं। जानिए कब कब लड़के सबसे ज्यादा नर्वस होते हैं।
लड़कियों से ज्यादा इन मौकों पर नर्वस होते हैं लड़के
जब लड़की को पहली बार डेट पर ले जाते हैं
लड़कियां डेट पर अपने लुक्स और हाव भाव को लेकर काफी नर्वस होती हैं। लेकिन अगर लड़का वाकई उस लड़की को पसंद करता है तो भी नर्वस होता है। लड़कियों की तरह ही वह कपड़ो और अपने लुक्स पर ध्यान देता है।
लड़कियों से ज्यादा इन मौकों पर नर्वस होते हैं लड़के
दूसरी बार लड़की को डेट पर ले जाना
फर्स्ट डेट के बाद दूसरी बार डेट पर चलने के लिए जब लड़के लड़कियों से कहते है तो वह घबरा जाते हैं कि कहीं लड़की उनके बारे में कुछ गलत न सोच ले, कहीं लड़की को उनमें कोई दिलचस्पी न रहे, कहीं वो उसे गलत तरह से न ले लें।
लड़कियों से ज्यादा इन मौकों पर नर्वस होते हैं लड़के
जब किसी लड़की के साथ वो पब में होते हैं
लड़के लड़कियों के सामने ज्यादा ड्रिंक नहीं करते क्योंकि उन्हें ये लगता है कि कहीं लड़की के नजर में उसकी गलत इमेज न बन जाए। इस समय वह ज्यादा नर्वस हो जाते हैं।
लड़कियों से ज्यादा इन मौकों पर नर्वस होते हैं लड़के
लड़की से उसकी निजी जिंदगी के बारे में बात करना
लड़के सबसे ज्यादा इस बात से डरते हैं कि वह लड़की से उसकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें या नहीं। लड़के उस समय ज्यादा नर्वस होते हैं जब वह लड़की से सवाल करते हैं। उन्हें डर होता है कि लड़की उनसे दूरी न बना ले।