{"_id":"de073f7d2168c01a9cda8025311f69cb","slug":"10-things-men-hate-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी महिलाएं नहीं भाती मर्दों को","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ऐसी महिलाएं नहीं भाती मर्दों को
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को पुरुषों में बहुत सी चीजें पसंद नहीं आती। जैसे उनका मैच देखना, नाइट आउट्स या फिर उनका ईगो। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है पुरुषों को भी महिलाओं में बहुत सी चीजें पसंद नहीं आती। आइए जानें, पुरुषों को महिलाओं में कौन सी चीजें सबसे ज्यादा नापसंद आती हैं।
विज्ञापन
चिपकने वाली महिलाओं से बचते हैं
पुरुषों को ऐसी महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं आती जो बहुत ज्यादा चिपकती हैं, मतलब वो किसी एक चीज को लेकर पीछे पड़ जाती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि महिलाओं को अपना प्यार जताना अच्छा लगता है लेकिन बहुत ज्यादा पीछे पड़ने वाली महिलाओं से पुरुष दूर भागते हैं।
विज्ञापन
गॉसिप क्वीन से दूर रहते हैं
गॉसिप तो सभी करते हैं लेकिन बहुत ज्यादा गॉसिप करने वाली महिलाओं से पुरुष आमतौर पर दूर रहना पसंद करते हैं। दरअसल, जो महिला दूसरे व्यक्ति के बारे में कुछ ना कुछ गॉसिप करती रहती है उनसे हर कोई दूर रहना ही पसंद करता है।
विज्ञापन
पढ़ें: देविका रानी से लेकर अनुष्का तक के हॉट लिपलॉक
मेकअप भी नहीं भाता
कुछ महिलाएं पुरुषों को आकर्षित करने के लिए खूब मेकअप करती हैं। लेकिन सच ये है कि पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर भागते हैं जो बहुत ज्यादा मेकअप करती हैं। पुरुषों को नेचुरल ब्यूटी ज्यादा भाती है।
दूर रहते हैं ईर्ष्यालु महिलाओं से
अगर कोई पुरुष आपके साथ है या वो आपके करीब है तो उसके पीछे कोई ठोस कारण है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने पार्टनर को किसी और महिला के साथ देखकर ईर्ष्या करेंगी। पुरुषों को ऐसी महिलाएं बिल्कुल नहीं भाती जो अपने पार्टनर को दूसरी महिला के साथ देखकर जलती हैं।
पढ़ें: इन सितारों को है सेक्स की लत
चीजों को हल्के में लेने वाली
जो महिला हर बात को हल्के में लेती है और पुरुषों की हर बात का मजाक उड़ाती है, उनसे पुरुष दूर रहना ही पसंद करते हैं।
बहुत शॉपिंग भी नहीं चलेगी
महिलाओं की आदत होती है हरदम शॉपिंग करने की। लेकिन पुरुषों को ऐसी महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं जो बिना बात के हरदम शॉपिंग करती हैं या शॉपिंग की आदत का शिकार होती हैं।
जो सेक्स को बनाती हैं हथियार
कुछ महिलाएं सेक्स को हथियार बनाकर पुरुषों का फायदा उठाती हैं। पुरुष ऐसी महिलाओं से बेहद नफरत करते हैं जो प्यार के बजाय पुरुष का फायदा उठाएं।
पढ़ें: 7 फंडे अपनाए, शादी को बनाएं खुशहाल
बहुत ज्यादा स्किन दिखाना भी है बुरा
कई महिलाओं को छोटे कपड़े पहनना या अपनी स्किन दिखाना बहुत अच्छा लगता है लेकिन पुरुषों को ऐसी महिलाएं कम ही भाती हैं। हर पुरुष चाहता है कि उसके पार्टनर को कोई और पुरुष ना देखें।
पर्सनल सीक्रेट ना करें शेयर
गॉसिप के चक्कर में कई महिलाएं अपने पर्सनल सीक्रेट्स अपने पार्टनर से भी शेयर कर देती हैं। लेकिन पुरुष जिस महिला के साथ कमिटेड होता है, चाहता है कि वे दोनों की पर्सनल बातें किसी ओर से शेयर ना करें।
बहुत टीवी देखना भी है बुरा
डेली सोप की शौकीन महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पुरुषों को ऐसी महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं कि जो हरदम टीवी से ही चिपकी रहती हैं, या फिर कुछ भी हो जाए अपने शो नहीं छोड़ती।
पढ़ें: सेक्स को करना है एंज्वॉय, तो अपनाएं ये उपाय