फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   10 Romantic Things to Do on a Vacation

छुट्टियों में रोमांस को करें एन्जॉय

Tue, 24 Sep 2013 05:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 24 Sep 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
10 Romantic Things to Do on a Vacation

आप छुट्टियों के दौरान तरोताजा होना चाहते हैं, इसका ये मतलब नहीं कि आप अपने रोमांस को भूल जाएं।

विज्ञापन


छुट्टियां आपके और आपने पार्टनर के लिए सही समय होता है जब आप दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, अपनी लव लाइफ को रिचार्ज कर सकते हैं और अपने बीच की दूरियों को मिटा सकते हैं।

हम आज आपको कुछ ऐसी रोमांटिक एक्टिविटीज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप छुट्टियों के दौरान अपनी लव लाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं।

हनीमून के लिए जगह बुक करें
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी शादी को कितने साल हो गए हैं। आपको इस टाइम पर हनीमून के लिए जगह बुक करानी चाहिए।

आपको ये कदम वाकई बेहद रोमांटिक होगा। यदि आप किन्हीं कारणों से हनीमून पर नहीं भी जा पाएं तो अब आपके पास सही मौका है हनीमून पर जाने का। इससे आप पाएंगे कि आपके रिलेशंस में एक नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


आपका ये कदम आपके लिए नई यादें बनाएगा और आपकी पुरानी यादों को भी दोबारा ताजा कर देगा।

सूर्यास्त को साथ में देखें
ऐसा बहुत ही कम होता है जब पाटनर्स साथ में रोजमर्रा की जिंदगी में सनसेट देखते हैं। लेकिन आप छुट्टियों में उगते हुए सूरज और डूबते हुए सूरज को साथ में देखकर इस पल को एनजॉय कर सकते हैं और इसे यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप चाहे तो चांदनी रात में साथ में आसमान के तारे भी गिन सकते हैं। ये भी आपके लिए बेहद रोमांटिक पल हो सकते हैं।

रोमांटिक डिनर
कोई भी छुट्टी बिना रोमांटिक डिनर के अधूरी है। आपको शाम के समय पूरी तरह से रोमांटिक ड्रेसअप करके रोमांटिक डिनर डेट पर जाना चाहिए। जिसे आप विशेष तौर पर प्लान भी कर सकते हैं या फिर अपने पार्टनर को सरप्राइज भी दे सकते हैं।

गेट इंटीमेंट
रोजमर्रा की जिंदगी में आपको अपने पार्टनर के करीब जाने के कम ही मौके मिलते होंगे। लेकिन आप छुट्टियों में इस पल को एन्जॉय कर सकते हैं।

आप ना सिर्फ खुद को रिलैक्स कर सकते हो बल्कि अपने रिश्तों को दोबारा तरोताजा कर सकते हैं। आप बिना शर्माएं अपने गेट पर ‘डू नोट डिस्टर्ब’ का साइन लगाकर अपने पार्टनर के साथ अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं।

स्पा सेशन बुक करवाएं
आप स्पा थेरेपी लेकर ना सिर्फ अपने मसल्स को रिलैक्स करेंगे बल्कि साथ में स्पा सेशन से आप अपने रिलेशनशिप को भी डवलप करेंगे।

आप चाहे तो घर में भी स्पा सेशन ले सकते हैं लेकिन इसके लिए एक पार्टनर दूसरे का मसाज थेरपी देगा। आप चाहे तो साथ में शॉवर बाथ भी ले सकते हैं।

भूमिकाएं बदलें
जरूरी नहीं कि आप अपने पार्टनर से हमेशा पति या पत्नी के रूप में ही पेश आएं। बल्कि आप अपनी भूमिकाएं भी बदल सकते हैं। आप चाहे तो बाहर कहीं अजनबियों की तरह मिल सकते हैं।

ये फिर एक-दूसरे से फ्लर्ट कर सकते हैं। आप चाहे तो डर्टी डांस भी कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी फेंटेंसी का यूज करके दोनों एक-दूसरे की भमिकाएं बदलकर भी साथ में एन्जॉय कर सकते हैं।

कुछ एडवेंचरर्स करें
लाइफ कुछ एडवेंचरस करना हमेशा ही अच्छा होता है। आप चाहे तो साथ में स्काई डाइविंग कर सकते हैं। सी डाइविंग कर सकते हैं। इससे आपके मन का डर भी निकलेगा और आप अपनी आवाज से ब्लास्ट भी कर सकते हैं।


फनी फोटोज खीचें
आप चाहे तो आपस में एक-दूसरे की और साथ में भी कुछ फनी फोटोज खींच सकते हैं। ये फोटोज आपकी यादों को हमेशा तरोताजा रखेंगी। आप तैयार होकर या फिर फनी पिक्स भी क्लिक कर सकते हैं।

कहने का अर्थ है आप दोनों आपस में एक-दूसरे का खास फोटोशूट करें। ये भी आपको खूब एन्जॉयमेंट देगा।

साथ में फिल्में देखें
आमतौर पर आप खूब फिल्में देखते होंगे। लेकिन साथ में ब्लैक एंड व्हाइट रोमांटिक फिल्में देखने से आप अपनी छुट्टियों को और मजेदार बना सकते हो।

आप चाहे तो इसका घर पर ही अरेंजमेंट कर सकते हैं या फिर कहीं बाहर जाकर भी ऐसी फिल्मों का मजा ले सकते हैं।

आई लव यू कहें
बहुत बार हम अपने प्यार का इजहार तो करते हैं लेकिन आई लव यू नहीं कहते। आप दिल से पूरा माहौल बनाकर अपने पार्टनर को नए-नए आइडियाज से आई लव यू कहें।

आप अपने पार्टनर से चाहे कितना भी प्यार करते हों लेकिन उसे बयान करना जरूरी है।

इन ट्रिक्स से आप अपनी छुट्टियां आसानी से एन्जॉय कर सकते हैं। साथ ही आप अपने पार्टनर को अपने और भी करीब पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed