फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Ramadan 2025 Know important dates in India and festival significance ramzan 2025 kab se shuru hai

Ramadan 2025: कब से शुरू हो रहा है रमजान? जानिए इस पर्व का महत्व

Wed, 26 Feb 2025 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:51 PM IST
विज्ञापन
Ramadan 2025 Know important dates in India and festival significance ramzan 2025 kab se shuru hai
रमजान - फोटो : Amar Ujala

Ramadan 2025: इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना चांद दिखने पर निर्भर करता है। साल 2025 में, रमजान का पवित्र महीना 28 फरवरी 2025 से शुरू हो सकता है। वहीं 1 मार्च 2025 से पहला रोजा रखा जाएगा। चांद दिखने के बाद रमजान का महीना शुरू होता है और चांद देखने के बाद ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुस्लिम समुदाय बहुत पवित्र मानता है। इस महीने में रोजा यानी उपवास रखे जाते हैं। 30 दिन तक चलने वाले रोजे के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। जिसे ईद-उल-फितर या मीठी ईद भी कहा जाता है।

विज्ञापन



रमजान में रोजा, नमाज और जकात का महत्व

रोजा रखने वाले सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं। ये उनके आत्म-संयम और धैर्य की परीक्षा होती है।

इस दौरान पांच वक्त की नमाज़ के साथ-साथ रात में विशेष तरावीह की नमाज अदा की जाती है, जिसमें कुरान का पाठ किया जाता है।

रमजान में जकात यानी दान का भी महत्व है। इस महीने में दान दिया जाता है और जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाती है।

पवित्र कुरान का अध्ययन और पाठ किया जाता है, जिससे आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होती है।

रमजान का महीना खत्म होने पर ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है, जो उपवास की अवधि के बाद खुशी और धन्यवाद का प्रतीक है।

रमजान विशेष: इबादत और मदद में रम जाना है रमजान का मतलब
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed