फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: भाई की कलाई में बांधें अपने हाथ से बनी राखी, घर में इन आसान स्टेप्स में बनाएं... 

Tue, 28 Jul 2020 03:11 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 28 Jul 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi festival in india how to make rakhi at home in coronavirus pandemic easy ways to make rakhi for brother
रक्षाबंधन के पावन दिन बहन भाई की कलाई में राखी बांधती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

3 अगस्त, सोमवार को भाई- बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के पावन दिन बहन भाई की कलाई में राखी बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वादा करता है। आमतौर पर बाजार में कई तरहों की राखी मिल जाती हैं, परंतु इस समय कोरोना वायरस की वजह से बाहर की चीजों का इस्तेमाल कम से कम करने की सलाह दी जा रही है। अगर आप भी अपने भाई के हाथों में बाजार की राखी नहीं बांधना चाहते हैं तो आप आसानी से घर में राखी बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर में राखी बनाने की आसान विधि...

raksha bandhan 2020 rakhi festival in india how to make rakhi at home in coronavirus pandemic easy ways to make rakhi for brother
Raksha Bandhan 2020- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राखी बनाने के लिए सामग्री

  • पॉलिएस्टर थ्रेड
  • कॉटन थ्रेड
  • बॉल चेन
  • मोती
  • ग्लू
  • कैंची
  • बुकरम

अगली स्लाइड्स में जानिए राखी बनाने की विधि...

raksha bandhan 2020 rakhi festival in india how to make rakhi at home in coronavirus pandemic easy ways to make rakhi for brother
Raksha Bandhan 2020- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • पहला स्टेप

सबसे पहले दो अलग- अलग रंग के पॉलिएस्टर थ्रेड ले लें। आप अपनी पसंद के अनुसार रंगों का चुनाव कर सकती हैं। अब एक रंग के धागे को अपनी हाथों की चार उंगलियों में लपेट लें। आपको इसे कम से कम 108 पर लपेटना होगा। 108 बार लपेटने के बाद इसे निकाल लें। इसके बाद अलग से एक धागा लें और इसे 2 बार लपेटने के बाद पॉलिएस्टर थ्रेड के बीच में बांध दें।

आपके ऐसा करने पर इसका आकार 8 की तरह हो जाएगा। अब आपने इस धागे के दोनों छोरों के बीच से कट लगा देना है। आपके कट लगाने के बाद इसका आकार x की तरह हो जाएगा। साइड से धागों की अच्छी तरह से फिनिशिंग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi festival in india how to make rakhi at home in coronavirus pandemic easy ways to make rakhi for brother
Raksha Bandhan 2020- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद दूसरे रंग के धागे के साथ भी पहले स्टेप को दोहरा लें। इसका आकार आपने थोड़ा छोटा रखना है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपने फिनिशिंग अच्छी तरह से देनी है। अब आपने जो पॉलिएस्टर थ्रेड से X का आकार बनाया है, उसे एक के ऊपर एक रख दें। छोटे वाले को ऊपर रखें। इसके बाद आपने एक धागा लेना है और उसे इन दोनों के बीच में टाइट से लपेटना है।
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi festival in india how to make rakhi at home in coronavirus pandemic easy ways to make rakhi for brother
Raksha Bandhan 2020- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तीसरा स्टेप

  • इसके बाद  X शेप वाली राखी के बीच में मोती को चिपकाएं। चिपकाने के बाद इसे कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। एक धागा लें और इसे डबल कर लें। अब अपने पसंद के अनुसार इसमें मोती लगा लें। मोतियों को धागे से अच्छी तरह पिरो लें। मोती निकल न पाएं इसके लिए धागे के दोनों तरफ से गठान बांध लें। मोतियों को अपनी जगह पर रखने के लिए इनके आसपास भी गठान लगा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed