फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Pongal 2025 Date History Rituals and Significance Know Details in Hindi

Pongal 2025: क्यों और कैसे मनाया जाता है पोंगल? जानिए इस पर्व का महत्व और परंपरा

Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 12:07 AM IST
सार

पोंगल की शुरुआत हर साल 14 या 15 जनवरी को होती है। इस बार 14 जनवरी को पोंगल के चार दिवसीय पर्व का पहला दिन है। वहीं 17 को पोंगल पर्व की समाप्ति होती है। पोंगल तमिल संस्कृति और कृषि परंपराओं का प्रतीक है और इसे बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
 

विज्ञापन
Pongal 2025 Date History Rituals and Significance Know Details in Hindi
पोंगल 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Pongal 2025: पोंगल दक्षिण भारत के मुख्य पर्वों में से एक है। विशेष रूप से पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है, जो हर साल जनवरी महीने में मनाया जाता है। यह त्योहार नई फसल के आगमन और सूर्य देव की पूजा के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति, पंजाब में लोहड़ी और गुजरात में उत्तरायण के आसपास तमिलनाडु में पोंगल का पर्व मनाया जाता हैं।

विज्ञापन


पोंगल चार दिनों तक चलने वाला पर्व है, जिसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी शुरुआत हर साल 14 या 15 जनवरी को होती है। इस बार 14 जनवरी को पोंगल के चार दिवसीय पर्व का पहला दिन है। वहीं 17 को पोंगल पर्व की समाप्ति होती है। पोंगल तमिल संस्कृति और कृषि परंपराओं का प्रतीक है और इसे बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन


पोंगल के चार दिन और परंपराएं

भोगी पोंगल

14 जनवरी को भोगी पोंगल है। इस दिन लोग पुराने सामान और बेकार चीजों को जलाकर घर की सफाई करते हैं। यह दिन जीवन में नकारात्मकता को दूर कर नई शुरुआत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य पोंगल

दूसरे दिन यानी 15 जनवरी को सूर्य पोंगल मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और खेतों में नई फसल पकाने के लिए खीर जैसी मिठाई (पोंगल) बनाई जाती है। यह चार दिनों में सबसे मुख्य दिन होता है और इसे धूमधाम से मनाया जाता है।  

मट्टू पोंगल

16 जनवरी को पोंगल पर्व का तीसरा दिन है। यह दिन मवेशियों को समर्पित होता है। इस दिन गायों और बैलों को सजाया जाता है, उनकी पूजा की जाती है और उन्हें विशेष भोजन खिलाया जाता है।  यह किसानों के जीवन में पशुओं के महत्व को दर्शाता है।  

कानूम पोंगल

पोंगल पर्व का आखिरी दिवस कानूम पोंगल के रूप में मनाया जाता है। 17 जनवरी को कानूम पोंगल मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं और पिकनिक या सामाजिक समारोहों का आयोजन करते हैं। इसे परिवार और समुदाय के साथ समय बिताने का दिन माना जाता है।  

कैसे मनाया जाता है पोंगल पर्व

पोंगल के मौके पर घर को रंगोली से सजाया जाता है। नए चावल से बनी पोंगल डिश सूर्य देव को अर्पित की जाती है। इसके अलावा खेतों में नई फसल काटकर उसका आभार प्रकट किया जाता है।


क्यों मनाया जाता है पोंगल

पोंगल नई फसल के आगमन और कृषि समृद्धि का प्रतीक है। यह किसानों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है क्योंकि वे अपनी मेहनत का फल  प्राप्त करते हैं। इस पर्व पर सूर्य देव, वर्षा और भूमि के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर मिलता है क्योंकि इन सभी के बिना फसल संभव नहीं है। पोंगल के मौके पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं जो आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का अवसर देता है। मवेशियों को किसान का साथी माना जाता है, इसलिए मट्टू पोंगल के दिन उनकी पूजा की जाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed