{"_id":"5efb93988ebc3e42c94d83da","slug":"national-doctors-day-2020-in-india-significance-importance-and-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Doctors Day 2020: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास और भारत में इस दिवस का महत्व","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
National Doctors Day 2020: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास और भारत में इस दिवस का महत्व
Wed, 01 Jul 2020 01:23 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के दिए सम्मान दिया जाए। डॅाक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस समय कोरोना महामारी से बचाव में डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए।
Trending Videos
भारत में 1991 से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत हुई- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास
- भारत में 1991 से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। तब से हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन डॅाक्टरों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।
भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
डॅा विधानचंद्र राय के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
- भारत में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने का कारण यह है कि इस दिन भारत के महान डॅाक्टर विधानचंद्र राय का जन्म हुआ था। 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना के खजांची में जन्मे डॅा विधानचंद्र राय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
भारत रत्न डॅा विधानचंद्र राय
- डॅा विधानचंद्र राय भारत के मशहूर डॅाक्टर थे जिनकी याद में हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। विधानचंद्र राय ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद 1911 में अपने चिकित्सकीय करियर की शुरुआत की। डॅाक्टर होने के साथ ही वे भारत के आजादी के आंदोलन में भी महात्मा गांधी के साथ रहे। भारत सरकार ने डॅा विधानचंद्र राय को भारत रत्न से भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का बहुत अधिक महत्व है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व
- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य ये है कि डॅाक्टरों के योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया जाए। भारत की मेडिकल सुविधाओं को सुधारने में डॅाक्टरों ने अहम भूमिका निभाई है। आज अगर हमारा देश कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम है तो इसमें देश के डॅाक्टरों का अहम योगदान है।