{"_id":"6aeab205c91e7c58ff096a7d","slug":"dhanteras-gift-ideas-under-500-budget-friendly-gifts-for-family-and-relatives-2026-11-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव 2026: धनतेरस पर रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दें? 500 रुपये से कम में आ जाएंगे ये खास तोहफे","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
दीपोत्सव 2026: धनतेरस पर रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दें? 500 रुपये से कम में आ जाएंगे ये खास तोहफे
Wed, 04 Nov 2026 10:21 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:21 AM IST
सार
Budget-Friendly Gifts for Family and Relatives: जानिए रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए ऐसे बजट फ्रेंडली धनतेरस गिफ्ट आइडियाज, जो कम कीमत में भी आपके प्यार और अपनापन का एहसास कराएंगे।
विज्ञापन
धनतेरस पर क्या गिफ्ट दें?
- फोटो : AI
Budget-Friendly Gifts for Family and Relatives: धनतेरस का त्योहार खुशियां बांटने और अपनों के साथ रिश्तों में मिठास घोलने का खास मौका होता है। इस दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देने की भी परंपरा है। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप महंगे तोहफे नहीं खरीदना चाहते, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Trending Videos
धनतेरस पर क्या गिफ्ट दें?
- फोटो : AI
1. खूबसूरत दीयों का सेट
धनतेरस और दिवाली पर दीयों का खास महत्व होता है। ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों को खूबसूरत डिजाइन वाले मिट्टी के दीयों का सेट गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में रंग-बिरंगे, हैंडपेंटेड और सजावटी दीयों के कई विकल्प मिल जाते हैं। आप इन्हें एक सुंदर गिफ्ट बॉक्स में पैक करवाकर भी दे सकते हैं। इसकी कीमत आमतौर पर 100 से 300 रुपये के बीच हो सकती है।

2. ड्राई फ्रूट्स का छोटा गिफ्ट पैक
अगर आप रिश्तेदारों को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो खूबसूरत होने के साथ काम भी आए, तो ड्राई फ्रूट्स पैक अच्छा विकल्प है। आप बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता का छोटा कॉम्बिनेशन तैयार करवा सकते हैं। इसे खूबसूरत डिब्बे या जार में पैक करवाकर दें। 300 से 500 रुपये के बजट में छोटा ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक तैयार किया जा सकता है।

3. डेकोरेटिव कैंडल्स का सेट
धनतेरस पर रिश्तेदारों को सजावटी और खुशबूदार कैंडल्स देना भी अच्छा आइडिया है। आजकल बाजार में फ्लावर शेप, ग्लास जार और डिजाइनर कैंडल्स के कई विकल्प मिलते हैं। इन्हें घर की सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप 150 से 400 रुपये के अंदर खूबसूरत कैंडल सेट चुन सकते हैं।

4. छोटा इंडोर प्लांट
अगर आप इस बार कुछ अलग गिफ्ट देना चाहते हैं, तो रिश्तेदारों को छोटा इंडोर प्लांट दे सकते हैं। मनी प्लांट, जेड प्लांट और सक्युलेंट जैसे पौधे अच्छे विकल्प हैं। इन्हें खूबसूरत छोटे गमले में लगाकर गिफ्ट करें। 150 से 400 रुपये में आपको ऐसे कई विकल्प मिल सकते हैं। यह गिफ्ट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हरियाली का एहसास भी देगा।