फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man beats his wife in lucknow

शौहर संग रहना है तो सैलरी दो, वरना करवा देंगे दूसरा निकाह

Fri, 21 Apr 2017 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Apr 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
man beats his wife in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में रहने वाली भातखंडे की शिक्षिका द्वारा अपनी सैलरी पति को न देने पर ससुराल वालों ने पीटकर घर से खदेड़ दिया। दफ्तर में भी अपमानित किया। 
विज्ञापन


शिक्षिका की शिकायत पर तीन हफ्ते बाद हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, मीराबाई मार्ग स्थित विधायक निवास में रहने वाली शहनाज अहमद खान ने मड़ियांव थाने के गांव दाउदनगर गाजीपुर बलराम निवासी अपने पति मो. अहमद खान, सास अफसरी बेगम, जेठ अली अहमद व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने की 31 मार्च को शिकायत की थी।
विज्ञापन


भातखंडे की शिक्षिका शहनाज का कहना है कि एक जून 2014 को मो. अहमद खान से उसका निकाह हुआ था। पति उसके साथ रहने लगा लेकिन, मोबाइल बंद करके अक्सर अपने मूल निवास चला जाता था। पति के दबाव में शहनाज ने अपने जेठ को एक लाख रुपये दिए। इसके बाद दहेज की मांग बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आॅफ‌िस पहुंचकर क‌िया अपमान‌ित

man beats his wife in lucknow
डेमो

शहनाज होली के मौके पर 13 मार्च को ससुराल पहुंची तो सास, पति, जेठ व अन्य लोगों ने हिदायत दी कि अपनी सैलरी और एक लाख रुपये पति को दो तो साथ रह पाओगी। इन्कार पर सास ने पीटकर उसका कुर्ता फाड़ डाला।

अन्य लोगों ने गालीगलौज के साथ धक्के मारकर घर से खदेड़ दिया। ऐलान किया कि मांग पूरी न करने पर मो. अहमद का दूसरा निकाह कर देंगे। इसके बाद ऑफिस पहुंचकर अपमानित किया और भातखंडे के कुलपति को भी कॉल करके भड़काया। धमकियों से त्रस्त व अपमान से क्षुब्ध होकर उसने पुलिस से शिकायत की। इस पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed