फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavir Jayanti 2019: जानिए कौन थे महावीर, इनके उपदेशों का हर व्यक्ति के जीवन में है महत्त्व

Wed, 17 Apr 2019 01:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Jayanti 2019 know history importance of jain festival
महावीर जयंती का पर्व महावीर स्वामी के जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाता है। महावीर स्वामी, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। इनके सत्य और अहिंसा के उपदेश लोगों के लिए महान सीख की भांति है। इस वर्ष महावीर जयंती 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। जानिए महावीर जयंती का इतिहास। 


 
Mahavir Jayanti 2019 know history importance of jain festival
महावीर का जन्म एक राजपरिवार में हुआ था। उनके परिवार में धन संपत्ती की कोई कमी नहीं थी, लेकिन 30 वर्ष की युवावस्था में कदम रखते ही वे संसार की मोह-माया, सुख और राज्य की सारी सुविधाओं का त्याग कर पैदल यात्रा करने निकल पड़े।
Mahavir Jayanti 2019 know history importance of jain festival
अपने राज्य का त्याग कर लोगों को सत्य, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाने वाले महावीर को भगवान महावीर की उपाधि मिली। कहा जाता है कि "क्षमा वीरस्य भूषणम्" भगवान महावीर में क्षमा करने का एक अद्भुत गुण था। केवल ज्ञान की खोज में निकलने के बाद उन्हें सत्य, अहिंसा, श्रद्धा, विश्वास प्राप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahavir Jayanti 2019 know history importance of jain festival
भगवान महावीर ने वर्षों से चली आ रही सामाजिक विसंगतियों को दूर कर भारत देश की मिट्टी को शुद्ध बनाया। महावीर ने कहा है कि जो भी प्राप्त करना है, अपने पराक्रम से प्राप्त करो। किसी से मांग कर प्रार्थना करके, हाथ जोड़कर प्रसाद के रूप में धर्म प्राप्त नहीं किया जा सकता। जीतने के लिए संघर्ष आवश्यक है। समर्पण जरूरी है। तुम बाहरी शत्रुओं से लड़ो, क्रोध, मान, माया, लोभ जैसी दुष्टप्रवृत्तियों को जीतो, मनवचन और कार्य से व्यवहार करो, तो तुम महान बनोगे और तुम्हारा कोई शत्रु नहीं रहेगा।
 
विज्ञापन
Mahavir Jayanti 2019 know history importance of jain festival
किसी भी अन्य त्योहार की तरह महावीर जयंती में भी भोजन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैन लोग एक सात्विक आहार का पालन करते हैं। प्याज और लहसुन से परहेज करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक उत्पादों से बने ताजे भोजन का सेवन करना है। जिससे जीवित प्राणियों को कम से कम नुकसान हो।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed