हर साल 21 सितंबर को विश्व शांति दिवस या अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस (International Day of Peace) मनाया जाता है। दरअसल, शांति मधुरता और भाईचारे की अवस्था है, जिसमें बैर अनुपस्थित होता है। देखा जाए तो शांति के बिना जीवन का कोई आधार ही नहीं है। वैसे आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय संदर्भ में युद्धविराम या संघर्ष में ठहराव के लिए किया जाता है। शांति दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था कायम करना और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और झगड़ों पर विराम लगाना है। संयुक्त राष्ट्र ने दुनियाभर में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए कला से लेकर साहित्य, संगीत, सिनेमा और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियों को शांतिदूत नियुक्त किया हुआ है।
International Day of Peace 2020: क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस? जानिए इसका महत्व और इतिहास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन