फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   If your child is scared of meeting people then these 4 tips will definitely help you

आपका बच्चा लोगों में जाने से कतराता है तो ये 4 टिप्स उसे एक्टिव कर देंगे

Wed, 10 Jan 2018 11:25 AM IST
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला
खुला पन्ना डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
If your child is scared of meeting people then these 4 tips will definitely help you
kids fear
टेक्नोलॉजी के इस दौर में आज बच्चे भले ही ऑनलाइन दोस्ती को ज्यादा तवज्जो देते हों, लेकिन फिर भी उनका सामाजिक और शारीरिक रूप से सक्रिय होना बेहद ही आवश्यक है। आपको शायद पता न हो कि सामाजिक रूप से सक्रिय (सोशली एक्टिव) बच्चे ज्यादा आत्मविश्वासी होते हैं और उन्हें जीवन के किसी भी मोर्चे पर निराशा का मुंह नहीं देखना पड़ता। 
विज्ञापन

ज्यादातर बच्चों में सामाजिक योग्यता खुद विकसित नहीं होती है, इसके लिए अभिभावकों को अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता होती है। अगर आपका बच्चा भी लोगों के बीच जाने से कतराता है अथवा लोगों के बीच होकर भी अकेला रहता है, तो आप ये तरीके अपनाकर उसे सामाजिक रूप से सक्रिय बना सकते हैं...
विज्ञापन

घर से हो शरुआत 

याद रखें कि किसी भी चीज की शुरुआत घर से ही होती है, इसलिए बच्चों को सामाजिक रूप से सक्रिय बनाने का पहला कदम भी आपका घर ही होना चाहिए। आप न सिर्फ बच्चे के साथ टाइम बिताएं, बल्कि उस समय आप उसके साथ बातें करें और किसी पारिवारिक गतिविधियों में शामिल करें या आप भी कोई टीम बेस्ड गेम खेल सकते हैं। कोशिश करें कि इस दौरान परिवार के सदस्य भी गैजेट्स से दूरी बनाकर रखें। आपका साथ बच्चे के मन में न सिर्फ आत्मविश्वास जगाएगा, बल्कि इससे उसे एक एक्सपोजर मिलेगा। इसके साथ ही वह गैजेट्स की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया की खूबसूरती को समझने लगेगा।

एक्टिविटी का साथ

आपका बच्चा जिस एक्टिविटी को पसंद करता है, आप उसके जरिए भी उसके सामाजिक गुणों को विकसित करने की कोशिश कर सकते हैं। मसलन, आप उनकी पसंद की हॉबी क्लास में उन्हें शमिल करवाएं या फिर उस एक्टिविटी से जुड़ी हुई कोई वर्कशॉप या फिर किसी ग्रुप एक्टिविटी में अवश्य भाग लेने दें। इससे आपके बच्चे के मन में मौजूद हिचक काफी हद तक निकल जाएगी।
विज्ञापन

खुद बनें आदर्श

अगर आप अपने बच्चे के अंदर किसी गुण का समावेश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप स्वयं में उन आदतों को शुमार कीजिए। इसके लिए आप खुद भी सप्ताहांस पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को टी-पार्टी अथवा डिनर के लिए बुलाएं। कभी-कभी उनके घर भी जाएं। आप चाहें, तो अपने बच्चे के जन्मदिन या उसकी किसी सफलता का उत्सव मनाने के लिए भी उसके दोस्तों को घर पर बुला सकते हैं।

संरक्षण एक हद तक

यह बात सही है कि प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को लेकर प्रोटेक्टिव होता है, लेकिन बच्चे के विकास के लिए आपको अपनी हदें भी तय करनी होती हैं। अगर आप हर समय उसे अपने आंचल में छिपाकर रखेंगी, तो वह दुनिया की धूप में चलना कभी भी नहीं सीख पाएगा, इसलिए अगर आपका बच्चा शर्मीले स्वभाव का है, तो उसे शर्मीला कहने की बजाय आप स्वयं उसके लिए आधार तैयार कीजिए। मसलन, उसे समझाइए कि लोगों से बातचीत करना और उनसे घुलना-मिलना उसके स्वयं के विकास के लिए बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप बच्चे को पार्क आदि में ले जा सकते हैं और दूसरे बच्चों के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित भी कर सकते हैं।

-मिताली जैन
(इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल की साइकोलॉजिस्ट डॉ. एकता सोनी से बातचीत पर आधारित)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed