फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में इन बातों का रखें ध्यान, कोरोना से बचने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो

Sun, 12 Jul 2020 09:10 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 12 Jul 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
coronavirus ,covid 19 office guidelines rules precautions tips prevention precautions for your workplace and office take care about these hygiene tips when your return to office
अब ऑफिस खुलने लगे हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना वायरस का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है, लेकिन अब ऑफिस खुलने लगे हैं। पिछले तीन महीने से देश में लॅाकडाउन लगा हुआ था, जिस वजह से सभी अपने घरों में कैद थे। अब लॅाकडाउन में ढील के साथ ही जीवन एक बार फिर पटरी पर आना शुरू हो रहा है। दोबारा से काम- धंधे शुरू हो रहे हैं। ऑफिस खुलने लगे हैं।

परंतु अभी भी देश में रोजाना कोरोना वायरस के हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। इस समय हमें अपना विशेष ध्यान रखना है। अगर आपने भी ऑफिस जाना शुरू कर दिया है तो आपको ऑफिस में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर आप कोरोना से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो आपको इन बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आइए जानते हैं ऑफिस में किन बातों का ध्यान रखना है और किन टिप्स को फॅालों करने से हम कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं...

coronavirus ,covid 19 office guidelines rules precautions tips prevention precautions for your workplace and office take care about these hygiene tips when your return to office
इस्तेमाल करने से पहले चीजों को डिसइंफेक्ट करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने स्थान को डिसइंफेक्ट करें

  • ऑफिस खुलने से पहले वहां पर अच्छे से साफ- सफाई की गई होगी और पूरे ऑफिस को डिसइंफेक्ट भी किया गया हो, लेकिन फिर भी आपने रोज उस स्थान को डिसइंफेक्ट करना है, जहां पर आप बैठते हैं। सिर्फ उस स्थान को नहीं, रोज ऑफिस में इस्तेमाल होने वाली हर चीज को डिसइंफेक्ट करें। आप डिसइंफेक्ट करने के लिए अपने पास एक डिसइंफेक्ट स्प्रे रख सकते हैं। इस्तेमाल करने से पहले पेंसिल होल्डर, कीबोर्ड, डेस्क, चेयर व टेबल आदि को डिसइंफेक्ट करें।
coronavirus ,covid 19 office guidelines rules precautions tips prevention precautions for your workplace and office take care about these hygiene tips when your return to office
अपने पास हर समय सैनिटाइजर रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सैनिटाइजर रखें अपने पास

  • अपने पास हर समय सैनिटाइजर रखें। एक सैनिटाइजर अपने टेबल में रखें और एक अपने बैग में। आपकी डेस्क पर कोई भी आपसे मिलने आए तो पहले उन्हें सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहें। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि ऑफिस पहुंचने के बाद और ऑफिस से निकलने से पहले सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus ,covid 19 office guidelines rules precautions tips prevention precautions for your workplace and office take care about these hygiene tips when your return to office
ऑफिस में हर समय मास्क पहनकर रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

मास्क पहनकर रखें

  • ऑफिस में हर समय मास्क पहनकर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आपने मास्क को सही तरीके से पहनकर रखना है। किसी से भी बात करते समय मास्क उतारने की गलती न करें। इसके अलावा एक अतिरिक्त मास्क अपने बैग में भी रखें। अगर पहना हुआ मास्क गीला हो जाए तो उसे बदल लें। इसके अलावा आपने ऑफिस में डिस्पोजेबल ग्लव्स भी पहनकर रखने हैं। इस बात का ध्यान रखें कि दिन के अंत में डिस्पोजेबल ग्लव्स को आपने डिस्पोज भी करना है।
विज्ञापन
coronavirus ,covid 19 office guidelines rules precautions tips prevention precautions for your workplace and office take care about these hygiene tips when your return to office
सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

  • इस समय ऑफिस में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने के लिए आधे कर्मचारियों को ही बुलाया जा रहा है। आपने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना है। दूसरे कर्मचारियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखने का प्रयास करें। सीडीसी के अनुसार, दूसरों के साथ छह फीट की दूरी बनाए रखने से कोरोना से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed