फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   your job can risk your health in these ways

नौकरी के फेर में ऐसे सेहत गवां रहे हैं आप

Fri, 02 Aug 2013 07:48 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 07:48 AM IST
विज्ञापन
your job can risk your health in these ways
क्या आप अपनी नौकरी से खुश हैं? इसके जवाब में आपके लिए भले ही 'हां' या 'न' कहना मुश्किल हो लेकिन दुनिया भर में नौकरीपेशा लोगों की सेहत पर हुए शोधों की मानें तो नौकरीपेशा लोगों की सेहत पर कई बड़े खतरे हमेशा मंडराते हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग शोधों के आधार पर जानिए नौकरीपेशा लोगों की सेहत पर कौन सी बड़ी समस्याएं मंडराती हैं।

दिल का दौरा
लंदन कॉलेज यूनिवर्सिटी के 2012 के एक शोध की मानें तो जो लोग कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हैं या काम के दबाव में रहते हैं, उन्हें दिल के दौरे का रिस्क 23 प्रतिशत अधिक रहता है।
विज्ञापन


डायबिटीज
जर्नल ऑफ ऑक्यूपेशनल मेडिसिन में प्रकाशित शोध की मानें तो नौकरीपेशा महिलाओं को डायबिटीज की आशंका अधिक रहती है। हालांकि शोधकर्ताओं ने अब तक यह नहीं पता लगाया है कि कार्यक्षेत्र और डायबिटीज का पुरुषों से भी उतना ही संबंध है जितना महिलाओं से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्र से संबंधित समस्याएं
अमेरिकी शोध की मानें तो दफ्तर का तनाव समय से पहले ही बढ़ी उम्र की समस्याओं को बढ़ाता है। काम का तनाव जितना अधिक होता है शरीर में मौजूद टेलोमेयर्स (उम्र से संबंधित विशेष प्रकार का डीएनए) उतना ही कम होता है।

अवसाद
पीएलओएस वन में 2011 में प्रकाशित शोध में पाया गया है जो लोग प्रतिदिन 11 घंटे से अधिक देर तक काम करते हैं उनमें अवसाद का खतरा दोगुना होता है। वेबएमडी के अध्ययन की मानें तो बहुत अधिक अवसाद ही नौकरीपेशा लोगों को स्ट्रोक या हार्ट अटैक की स्थिति में पहुंचा देता है।


रिश्तों में कड़वाहट
अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के शोध की मानें तो दफ्तर में देर तक काम करने वाले लोगों का तनाव उनके व्यक्तिगत संबंधों को भी भारी पड़ता है। करीब 79 प्रतिशत नौकरीपेशा पुरुषों और 61 प्रतिशत नौकरीपेशा महिलाओं ने इस शोध में माना कि उनके दफ्तर का तनाव उनके व्यक्तिगत संबंधों पर हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed